छेड़छाड़ व अपहरण करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छेड़छाड़ व अपहरण करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। कोतवाली पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ व अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 मई को दर्ज किए गए एक मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। तलाश के लिए एएसपी जगदीश बोहरा, डीएसपी रामप्रताप विश्नोई के सुपरविजन में सीआई जगदीशसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इस पुलिस टीम के हरिशंकर एचसी, कांस्टेबल छीतरमल, राजाराम ने मामले के मुख्य आरोपी खेतनाथ (61) पुत्र गोपालनाथ सिद्ध निवासी जैतासर, दिलीपकुमार (33) पुत्र सुल्तानाराम ढोली निवासी नायकों का मोहल्ला गुलेरिया को दबोचा और पूछताछ करने के बाद अनुसंधान अधिकारी सरदारसिंह ने उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now