पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डाॅ. कलाम को मिलेगा अणुव्रत पुरस्कार, विश्व भारती ने की घोषणा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डाॅ. कलाम को मिलेगा अणुव्रत पुरस्कार, विश्व भारती ने की घोषणा

नई दिल्ली (वार्ता)। पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है। अणुव्रत विश्व भारती ने शनिवार को यहां बताया कि वर्ष 2022 के अणुव्रत पुरस्कार के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का चयन किया गया है। इसकी घोषणा आज उनकी 91वीं जयंती पर की जा रही है। अणुव्रत विश्व भारती के अध्यक्ष संचय जैन कहा कि डॉ. कलाम का जीवन प्रामाणिकता, सादगी और विद्वता का उत्कृष्ट संगम था। जैन ने बताया कि पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख इक्यावन हजार रूपए का चेक, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसे डॉ. अब्दुल कलाम के पौत्र और एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के सह-संस्थापक शेख सलीम ग्रहण करेंगे। यह पुरस्कार 31 अक्टूबर को अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अणुव्रत अधिवेशन के दौरान एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

उनके विचारों से है नई पीढी प्रभावित

अणुव्रत विश्व भारती के अध्यक्ष संचय जैन कहा कि डॉ. कलाम का जीवन प्रामाणिकता, सादगी और विद्वता का उत्कृष्ट संगम था। भारत के सर्वोच्च पद पहुंच कर भी उन्होंने निर्भिमान और सादगीपूर्ण जीवन जीया और नई पीढ़ी को अपने विचारों से गहरे प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि अणुव्रत आंदोलन के साथ डा. कलाम का नजदीकी से जुड़ाव रहा। उन्होंने अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ से प्रेरणा प्राप्त कर शांति की मिसाइल बनाने का संकल्प लिया था और जीवन पर्यंत भारत और विश्व में शांति और सद्भाव के लिए काम करते रहे। आचार्य श्री महाप्रज्ञ के साथ मिल कर उन्होंने श्द फैमिली एंड द नेशन श् नामक प्रसिद्ध पुस्तक का सह-लेखन किया था।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now