Ladnun hindi news महिलाओं की उन्नति की सोच आचार्य तुलसी का सबसे बड़ा अवदान- साध्वी संघ प्रभा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

आचार्य तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस (विसर्जन दिवस) मनाया

लाडनूं। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार
स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित आचार्य श्री तुलसी के 26वें महाप्रयाण दिवस (विसर्जन दिवस) पर बुधवार को यहां पहली पट्टी स्थित ऋषभ द्वार भवन में सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री प्रबल यशा व साध्वीश्री संघ प्रभा के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विसर्जन दिवस पर प्रारम्भ में साध्वी सुयश प्रभा द्वारा मंगलाचरण तुलसी अष्टकम प्रस्तुत किया गया। महिला जाति के उन्नायक आचार्य तुलसी को श्रद्धा, शक्ति, अभिनंदना करने के लिए महिला मंडल की बहनों ने ‘कैसी यह कोमल काया रे’ गीतिका प्रस्तुत की।इसके पश्चात सामूहिक जप का आयोजन किया गया। समणी कुसुम प्रज्ञा ने आचार्य तुलसी के अवदानों के बारे में बताया। साध्वी प्रांशु प्रभा ने उनके जीवन की घटना के द्वारा और साध्वी सुयश प्रभा ने गीतिका प्रस्तुत करके व उपासिका डॉ. सुशीला बाफना ने गीतिका के द्वारा अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। हाकम साध्वीश्री प्रबल यशा ने इस अवसर पर फरमाया कि आचार्य तुलसी के बारे में जितना भी कहें, वह बहुत थोड़ा ही रहेगा। साध्वी संघ प्रभा ने कहा कि आज महिला जगत जो कार्य कर रही है, हम जितना भी मंच पर खड़े होकर बोल रही हैं, नारी जाति हर जगह पुरुषों से आगे बढ़ रही है, यह सब अचार्य तुलसी की ही देन है। महिला मंडल लाडनू की तरफ से मंत्री नीता नाहर व उपमंत्री राज कोचर ने परिसंवाद द्वारा उनके अवदानों के बारे में बताया। आचार्य तुलसी के संसार पक्षीय पौत्र राजेंद्र खटेड़, पूर्व अध्यक्ष किरण बरमेचा, पन्नालाल खटेड़ ने गीतिका द्वारा अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। आचार्य तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर एक लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी निर्णयाक समणी नियोजिका अमल प्रज्ञा द्वारा घोषित परिणाम तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री नीता नाहर द्वारा सुनाया गया।
परिणाम के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मंजू बैद रही। द्वितीय स्थान पर समता बोकड़िया व दिव्या बैद और तृतीय स्थान पर राज कोचर रही। चतुर्थ स्थान मीनाक्षी दूगड़ ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार
सरोज बरमेचा, सुमन नाहटा, कंचन चौरड़िया, रेखा मणोत, मंजू घोड़ावत, पूनम घोड़ावत, समता कोठारी, निर्मला दूगड़ व रेखा दूगड़
ने प्राप्त किया। अंत में मंत्री नीता नाहर ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन उपमंत्री राजश्री कोचर ने किया। तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका संतोष बैद, परामर्शक सरोज बरमेचा, कोषाध्यक्ष सुमन नाहटा, संगठन मंत्री कंचन चौरड़िया , प्रचार प्रसार मंत्री राजश्री भूतोड़िया व कार्यसमिति सदस्याएं तथा अन्य महिला मंडल सदस्य भी उपस्थिति रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now