*नगरीय निकायों से सम्बंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

*जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

नागौर,15 जून। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में बुधवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं से सम्बंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने एनयूएलएम से सम्बंधित कार्मिकों से प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूह एवं संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति जानी व इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में अधिकतम आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने समस्त नगरीय निकाय के अधिकारियों से श्रमिको के भौतिक सत्यापन में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया व इस वित्तीय वर्ष के भवन निर्माण सम्बंधित लेबर सेस की भी नगरीय निकायवार समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना व इंदिरा रसोई से सम्बंधित भी निकाय वार प्रगति जानी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर समारिया ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध पर बात करते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य आयोजना अधिकारी श्रवणराम, सीएमएचओ मेहराम महिया, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कुम्भाराम रेलावत, सहायक श्रम आयुक्त भवानी प्रताप चारण, नगरपरिषद आयुक्त श्रवणराम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now