रूण में नए प्रधानाचार्य शर्मा ने किया पदभार ग्रहण और ग्वाला को दी विदाई, 21 महीने बाद विद्यालय में खाली पद भरने से खुशी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रूण में नए प्रधानाचार्य शर्मा ने किया पदभार ग्रहण और ग्वाला को दी विदाई,

21 महीने बाद विद्यालय में खाली पद भरने से खुशी

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। सेठ जुगराज कटारिया राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांव रूण में 21 महीनों से खाली पड़े प्रधानाचार्य के पद पर शुक्रवार को नए प्रधानाचार्य ने पदभार ग्रहण किया। व्याख्याता रामजीवन गोलिया ने बताया पीसांगन अजमेर से आए रविंद्रकुमार शर्मा का यहां स्टाफ द्वारा स्वागत करके मुंह मीठा कराकर उन्हें पदभार ग्रहण करवाया गया। साथ ही कार्यवाहक व्याख्याता एवं प्रधानाचार्य रामेश्वरलाल ग्वाला को पदोन्नति के बाद निकटवर्ती गांव हिलोड़ी में स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि यहां जनवरी 2021 से पूर्व प्रधानाचार्य सत्तार खान कायमखानी का तबादला गाजू स्कूल में हो गया था, जिसके बाद यह पद लगभग 21 महीने से खाली था, अब नए प्रधानाचार्य आने से स्कूल में खुशी का माहौल है। विदाई और स्वागत के दौरान व्याख्याता रामजीवन गोलिया, महादेव राम मुंडेल, सुमन कुमार पारीक, निर्मला मुंडेल, राजेंद्र भाकर, जगदीश, कुसुम जाखड़ सहित शाला स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

स्कूल में अभी हैं अनेक पद खाली

पिछले महीने इस स्कूल से हिंदी व्याख्याता रुबीना बानो, वरिष्ठ अंग्रेजी अध्यापक विजय कुमार और भौतिक व्याख्याता संजय कुमार सैनी का तबादला होने से यह पद खाली चल रहे हैं, इसी प्रकार तृतीय श्रेणी के 2 पद भी खाली हैं, ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने इस बाबत शिक्षा विभाग को मीडिया के माध्यम से खाली पद भरवाने की मांग भी की है।

विद्या सम्बल योजना है खाली पद भरने का जुगाड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने विद्या संबल योजना के तहत खाली पड़े पदों पर गेस्ट फैकल्टी के तहत पद भरने की एक योजना बनाई है, इस योजना के तहत शुक्रवार अंतिम समय तक 5 पदों के लिए 104 आवेदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूण में आ चुके हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now