अजमेर,। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सभी विभागों के अध्यक्षों की बैठक कल शनिवार 18 जून को प्रातः 11.30 बजे डिस्कॉम प्रबंध निदेशक श्री एन. एस. निर्वाण की अध्यक्षता में पंचशील स्थित मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक में डिस्कॉम के तहत आने वाले सभी विभागों के अध्यक्ष भाग लेंगे।
बैठक में टी एण्ड डी लोसेज, एटी एण्ड सी लोसेज, राजस्व वसूली, मैटेरियल मैनजमेंट, आरईआरसी के निर्देशो की अनुपालना, ईआरपी, स्मार्ट मीटर, कृषि कनेक्शन, घरेलू कनेक्शन, स्ट्रीट लाईट एवं पीएचईड़ी कनेक्शन एवं अन्य प्रमुख विषयों पर समीक्षा की जाएगी।
प्रबन्ध निदेशक निर्वाण ने बताया कि बैठक में निदेशक वित्त, निदेशक तकनीकी, मुख्य अभियंता, संभागीय मुख्य अभियंता, मुख्य लेखाधिकारी, सचिव प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) एवं अधीक्षण अभियंता (योजना) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।







