फाइनल मुकाबला जीतकर लखपति बना शैरानी आबाद, उपविजेता टीम बनी हजारपति कायमपुरा, गुलाबदास आश्रम के त्यागी संत रामप्रकाश महाराज ने दिया इक्यावन हजार का सहयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फाइनल मुकाबला जीतकर लखपति बना शैरानी आबाद, उपविजेता टीम बनी हजारपति कायमपुरा,

गुलाबदास आश्रम के त्यागी संत रामप्रकाश महाराज ने दिया इक्यावन हजार का सहयोग

रूण-मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। रूण के निकटवर्ती गांव नोखा चांदावता के दाता गुलाबदास स्टेडियम में 20 दिनों से चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार रात्रि में फाइनल मुकाबला हुआ। कार्यक्रम प्रवक्ता गजेंद्र सेन और सुरेश ग्वाला ने बताया 12 ओवर के मैच में कायमपुरा ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया मगर पारी लड़खड़ा गई, इसके जवाब में शेरानी आबाद ने कायमपूरा को आठ विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को संत महात्माओं और गणमान्य नागरिकों के हाथों से एक लाख रुपए और ट्रॉफी दी गई, वहीं किंग कायमपूरा को इक्यावन हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की। इसी प्रकार मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर त्यागी संत रामप्रकाश महाराज मुख्य अथिति रहे, उनके साथ युवा भजन गायक संत रामवल्लभ महाराज ने गुलाबदास आश्रम की ओर से इक्यावन हजार रुपए आयोजन में सहयोग हेतु दिए, वही भजन सम्राट संत सुखदेव महाराज कुचेरा ने ग्यारह हजार रुपए प्रदान किए। इस अवसर पर प्रभुराम कमेडिया, भंवरलाल ग्वाला, ईश्वर सिंह चांदावत, रामेश्वर सिंह भाटी, रामप्रसाद नागौरा, रामचंद्र बैंदा, प्रेमदास साद, संग्राम चौकीदार, हेमंत कुमार, राजकुमार सैन सहित आयोजनकर्ता व कार्यकर्ता सुगन सिंह भाटी, ओम प्रकाश सैन, सुरेश ग्वाला, मनीष वैष्णव, दिनेश बैंदा, हरेंद्र कमेड़ीया, रामेश्वर मुंडेल, रामजीवन रामा, जयप्रकाश सांखला, रामेश्वर गोलिया रुण, महेंद्र जाजड़ा दधवाड़ा सहित हजारों की संख्या में आस पास के गांवों क्रिकेट प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now