*सरकारी नौकरी में 12 प्रतिशत आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर सैनी-माली समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

लक्ष्मणगढ़। सैनी, माली, मौर्य, कुशवाहा, शाक्य समाज को सरकारी नौकरी में 12 प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सैनी के नेतृत्व में समाज के युवाओं ने उपखण्ड अधिकारी के पीए को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि माली सैनी कुशवाहा शाक्य मौर्य समाज को सरकारी नौकरी में अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण सहित 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस अवसर पर एडवोकेट सत्यनारायण सैनी, जयप्रकाश सैनी, पार्षद मुकेश सैनी, सज्जन सैनी एडवोकेट, बादल सैनी, योगेश सैनी, पंकज सैनी, आकाश सैनी, रामपाल सैनी, लालू सैनी सहित सैनी समाज के युवा मौजूद थे।
यहां जारी अपने बयान में मनोज सैनी ने बताया कि समाज के लिए आरक्षण को लेकर हाल ही में किए गये आन्दोलन के सूत्रधार मुरारी लाल सैनी के प्रयासों के लिए समाज के युवाओं ने आभार व्यक्त करते हुए आरक्षण की मांग मंजूर नहीं किए जाने पर शेखावाटी के युवाओं द्वारा जल्द ही आरक्षण आंदोलन के संयोजक मुरारी लाल सैनी से मुलाकात कर बड़ा आन्दोलन छेड़े जाने की रुपरेखा तैयार कर प्रदेश भर में बड़ा आन्दोलन छेड़ा जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now