ई-मित्र सहित सभी निःशुल्क सेवाओं के लिए जनता कार्यालय का शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ई-मित्र सहित सभी निःशुल्क सेवाओं के लिए जनता कार्यालय का शुभारंभ

रूण/मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। गवालू गांव में समस्त ईमित्र व अन्य आवश्यक कार्यो की निःशुल्क सेवाओं को आमजन को उपलब्ध करवाने के लिए बुधवार को जनता कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय का शुभारंभ श्री राधे ज्योतिष दरबार गवालू के संस्थापक कैलाश शास्त्री खांडल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक दिनेश बेड़ा गवालू ने बताया कि यह कार्यालय आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जनता को समर्पित किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार की सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों से संपर्क किया जाने और जनता की समस्याओं का समाधान करने की भरपूर कोशिश की जाएगी। इस कारण लोगों को बिना कारण इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही यहां ई-मित्र की सेवाएं भी निशुल्क रखी गई हैं। यहां से लोगों को निःशुल्क राय मिल सकेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में अध्यापक ओमप्रकाश ग्वाला, हरिप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश ग्वाला, सुरेंद्र शर्मा, हनुमान, ग्वाला, संपत शर्मा, रविंद्र शर्मा, सहदेव चोटिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now