भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। ( kalamkala.in ) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नागौर देहात की ओर से जिला महामंत्री सुनिता वर्मा की अध्यक्षता में सीएमसी कैंपस मंे योग समारोह का आयोजन हुआ। जिसमंे उन्होंने आठवें विश्व योग दिवस के बारे में जानकारी दी। वहीं योग को मानव जीवन के लिये ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार बताया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा ने पूरे देश में मनाये जा रहे योग कार्यक्रमों के बारे मंे विस्तार से बताया। योग प्रशिक्षक प्रेक्षा सोनी ने महिलाओं का योगाभ्यास करवाया। वहीं स्वस्थ रहने के लिये नियमित योग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष एवं पार्षद रेणु कोचर, पूर्व मंत्री कंचन नागपुरिया, गायत्री सोनी, जुलेखा शेख, अनिता चौरड़िया, चंदा कोचर, चेतना कंवर, चंदादेवी वर्मा, पूनम कंवर, अनिता भोजक, मीनू रोड़ा, कोमल फुलफगर, जया वर्मा, भारती सोनी, कोमल जैन सहित दर्जनों महिलाऐं उपस्थित थी। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी गावड़िया का योग संदेश भी सुनाया गया। संचालन कुमकुम ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now