पच्चीस लाख की लागत से लाडनूं में बनेगा स्टेडियम,  मेजर ध्यानचंद योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम निर्माण की योजना में लाडनूं में राज्य सरकार ने दिए 25 लाख

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पच्चीस लाख की लागत से लाडनूं में बनेगा स्टेडियम, 

मेजर ध्यानचंद योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम निर्माण की योजना में लाडनूं में राज्य सरकार ने दिए 25 लाख

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत स्टेडियम निर्माण के लिए राज्यांश के रूप में 1 करोड़ 85 लाख रूपए प्रदान करने की मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, राजगढ़ (चूरू) में स्टेडियम निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए, लाडनूं (नागौर), पीपल्दा (कोटा), सुल्तानपुर (कोटा) में स्टेडियम निर्माण के लिए 25-25 लाख रूपए तथा चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में स्टेडियम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

संभव होगा खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास

स्टेडियम निर्माण से प्रदेश के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए स्थानीय स्तर पर ही बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के बजट में मेजर ध्यानचंद योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी। योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर स्टेडियम निर्माण के लिए सांसद अथवा विधायक निधि, जनप्रतिनिधि, जन सहयोग, स्थानीय निकाय या सीएसआर फंड से प्राप्त राशि के बराबर अंशदान राशि राज्यांश के रूप में दिए जाने का प्रावधान किया गया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now