सीवरेज के बताए फायदे और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, महिलाओं को समझाए विभिन्न आवश्यक कायदे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीवरेज के बताए फायदे और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक,

महिलाओं को समझाए विभिन्न आवश्यक कायदे

लाडनूं (मो. मुश्ताक खान कायमखानी, रिपोर्टर)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा अधिशाषी अभियंता दीपक मांडन के निर्देशन में सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन व एसीएम राम कुमार सिंहल के सहयोग से वार्ड न. 10, बड़ा बास में महिला समूह के साथ बैठक कर आरयूआईडीपी परियोजना द्वारा किए जा रहे सीवरेज कार्यों से होने वाले लाभों के बारे में एवं सीवर कनेक्शन के बारे में जानकारी दी गई। सीवर कार्य में सहयोग एवं सीवर प्रणाली को सुरक्षित में महिलाओं को क्या-क्या सावधानियां रखनी है, के बारे में जागरूक किया।

संयम रखें और उठाएं सिवरेज का लाभ

कैप के सहायक सामुदायिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट के शुभम सेन ने आमजन और महिलाओं को बताया कि रुडिप के माध्यम से बड़ा बास में सीवरेज लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है, जिसमें आमजन को सीवर कार्य के दौरान कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, आगामी सीवर प्रणाली से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही सीवर प्रणाली को सुचारू रखने के लिए जानकारी दी गई। बताया गया कि कोई भी आमजन स्वयं के स्तर पर सीवरेज कनेक्शन नहींं करे तथा सीवरेज लाइन के मैनहॉल एवं चैंबर में पत्थर, मलबा एवं पोलिथिन नहींं डालेंं, गर्भ निरोधक व सेनेट्री नैपकिन को शौचालयोंं में प्रवाहित ना करेंं। सीवर लाइन जाम होने पर इससे छेड़छाड़ ना करेंं, क्योंकि इसमें जहरीली गैस हो सकती है। सभी आउटलेट पर जाली लगाएंं एवं नियमित रूप से जालियों की सफाई करेंं। साथ ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे मे बताया। साथ ही सीवर कनेक्शन से होने वाले लाभों के बारे बताया कि रसोई व स्नान घर का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से पानी सड़क पर ही फैलता है, जिससे जीवाणु पैदा होते है। सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं उत्पत्ति रोकने में सहायक है जिससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल जलित होने वाली 70 प्रतिशत बीमारियों से बचाव करती है। साथ ही सीवरेज प्रणाली शहर को साफ सुथरा बनाने में सहायक है, साथ ही स्थानीय महिलाओं से सहयोग प्रदान की अपील की गई। साथ ही बताया कि सीवरेज चालू होने के बाद शहर की गंदगी खत्म हो जाएगी एवं गंदगी के कारण बीमारियों से निजात मिलेगी शहर साफ सुथरा स्वच्छ बनेगा। सीवरेज कार्य के चलते शंका व सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 18002122300 की जानकारी भी दी गई।

महिला समूह बैठक में स्थानीय महिलाओं के साथ L & T की एस.ओ.टी. टीम के रुपेश ने कार्य के दौरान सहयोग की अपील की बैठक में किरण, संतोष एवं रामकिशोर आदि ने सहभागिता निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now