बारिश से होने वाली सिवरेज सम्बंधी समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम बनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं।  (kalamkala.in ) पूरे शहर में बिछाई जा रही सिवरेज लाईन के कारण मौहल्लों, गलियों एवं आम रास्तों में की गई खुदाई की हालत से वैसे भी सभी लोग परेशान थे और ऊपर से अब बरसात के कारण परेशानियां बढ चुकी हैं। ऐसे में आरयूआईडीपी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने लोगों की परेशानियों को अविलम्ब दूर करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है, जहां आम नागरिक अपनी समस्या व असुविधा की स्थिति के सम्बंध में अवगत करवा कर तत्काल समाधान पा सकेगा। रूडपी के एसीएम रामकुमार सिंघल ने बताया कि मानसून के मौसम को देखते हुए लाडनूं कस्बे के प्रगतिशील सीवरेज कार्य से आमजन कारे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए, इसके लिए आरयूडीआईपी प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने निर्देश देते हुए एक कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है, ताकि बारिश के दौरान होने वाले सड़क में गड्ढे व अन्य कोई परेशानी के शीघ्र समाधान के लिए कार्यवाही संभव हो सके। इस कंट्रोल रूम में टीम इंचार्ज जितेन्द्र कुमार कनिष्ठ अभियंता मो. 9057153952, एसीएम रामकुमार सिंघल मो. 894962561, सपोर्ट इंजीनियर शेर मोहम्मद खान- 8094736147 तथा एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर- 7849918596 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now