लाडनूं के बादेड़ में 108 कुण्डीय शिवशक्ति महायज्ञ और मूर्ति प्रतिष्ठा को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बादेड़ में 108 कुण्डीय शिवशक्ति महायज्ञ और मूर्ति प्रतिष्ठा को लेकर बैठक आयोजित
लाडनूं। ग्राम बादेड़ स्थित सिद्धपीठ बादेड़ भैरव धाम में 108 कुण्डीय शिवशक्ति महायज्ञ एवं भगवान शिव तथा काली माता की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर प्रबंधन एवं ग्रामीणों की बैठक कुचामन के बल्डा धाम के पीठाधीश्वर यज्ञ सम्राट सीताराम दास महाराज व मुख्य उपासक जेठाराम महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुई। संयोजक शंकर आकाश ने बताया कि शिवशक्ति महायज्ञ 8 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा। इसी महायज्ञ के दौरान 15 व 16 जनवरी को मुर्ति प्राण-प्रतिष्ठा होगी एवं इससे पूर्व विशाल शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। बैठक में समिति संरक्षक विनोद गोठड़िया ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी लोगों को दी गई। गोठड़िया ने बताया कि इस महायज्ञ में देश के विभिन्न कोनों से संत एवं पीठाधीश्वर शामिल होंगे। विभिन्न कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में भागीरथ सिंह, बसंत गोठड़िया, रामोतार सैन, रोहित सैन, प्रेमदास स्वामी, भंवराराम, छोगाराम ठोलिया, जगदीश ठोलिया, श्रवणराम, धर्माराम ठोलिया, आनंद सैन भागीरथा ठोलिया, सुरेंद्र थोरी, सुरजपाल रोड़ा, मुकेश थोरी, विजयपाल ठोलिया, बजरंग ठोलिया, जितेंद्र थोरी, रामगोपाल ठोलिया, मनोज ठोलिया, कमल, हरिदास स्वामी, एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, जीवणमल मोयल, रामगणेश थोरी, मनीष सैन आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now