लाडनूं में बुरड़क व मेघवाल बने कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में बुरड़क व मेघवाल बने कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष

लाडनूं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। इस मनोनयन में लाडनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जयराम बुरड़क व लाडनूं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कानाराम मेघवाल रायधना को नियुक्त किया गया है। जयराम बुरड़क अभी कांग्रेस से जिला परिषद सदस्य हैं। वे ग्रामीण आंचलिक बैंक में प्रबंधक पद से रिटायर्ड अधिकारी हैं। सेवानिवृति के बाद से ही समाजसेवा व राजनीति में निरन्तर सक्रिय रहे हैं। विधायक मुकेश भाकर सहित विभिन्न कांग्रेसजनों ने इन दोनों नवनियुक्त ब्लाॅक अध्यक्षों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
जिले के अन्य ब्लाॅकों में नियुक्तियां
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा द्वारा किए गए मनोनयन की जारी सूचि के अनुसार नागौर जिले के अन्य ब्लाॅक के लिए की गई नियुक्तियों में डीडवाना ब्लाॅक के हिदायत खां, खाटू खुर्द के हेमाराम ढाका, मकराना शहर के नाथूराम मेघवाल, मकराना देहात के दिलीप सिंह चैहान, नागौर-ए के अनोपचंद विश्नोई, मीठड़ी के गोपालराम गुर्जर एवं परबतसर के राजूराम मूंदलिया शामिल हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now