श्रमिकों को सुरक्षा और स्वास्थ्य तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, रूडीप द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्रमिकों को सुरक्षा और स्वास्थ्य तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी,

रूडीप द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

लाडनूं। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) की सामुदायिक जागरूकता व जन सहभागिता इकाई की ओर से चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम के तहत परियोजना श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। सीवरेज परियोजना मय एस.टी.पी कार्य के तहत किए जा रहे कार्य के श्रमिकों को कैप यूनिट के शुभम सेन ने कार्यरत श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों को ध्यान रख चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक साथी कार्यस्थल साईट पर कार्य करते समय सुरक्षा हेलमेट, जैकेट, सेफ्टी शूज एवम कॉविड के बचाव के लिए मास्क का उपयोग नियमित करे। इस अवसर पर सोशल सेफगार्ड के रवि कुमार ने सभी को श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया, जिससे वे सरकार की योजनाओ का लाभ ले सकें। कार्यक्रम में एल.एंड टी. की सोशल टीम के रामकिशोर, संतोष व नियाज ने श्रमिको का सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचने की जानकारी दी। यह कार्यक्रम आरयूआईडीपी अधिशाषी अभियन्ता दीपक मांडन के निर्देशन एवं कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र कुमार के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now