पे एण्ड एकाउंट्स प्रणाली लागू करने व सोशियल ऑडिट पर संविदा पर कर्मचारी लगाने का विरोध

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

राजस्थान एकाउंट्स एसोशियन ने दिया ज्ञापन

लाडनूं (राम सिंह रैगर)। राजस्थान एकाउंट्स एसोशियन ब्लॉक शाखा लाडनूं ने बुधवार को संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा को यहां उपखण्ड अधिकारी के मार्फत ज्ञापन सौंप कर पे एण्ड एकाउंट्स प्रणाली लागू करने व सोशियल ऑडिट में संविदा पर कार्मिक लगाने का विरोध किया।

एसोशियन के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश आर्य के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में बताया गया कि वित्त विभाग की वर्षो से संचालित कोषालय, उपकोषालय, व पेंशन विभाग, आंतरिक जांच विभाग जैसे अति महत्वपूर्ण महकमों को समाप्त कर विभागों में पे एण्ड एकाउंट्स प्रणाली लागू करने व सोशियल ऑडिट में संविदा पर कार्मिक लगाने की संभावित्त व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री, संभागीय आयुक्त को एसडीएम अनिल कुमार गढ़वाल के मार्फत ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर उपकोषधिकारी गणपतराम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश आर्य, कनिष्ठ लेखाकार राजकुमार, भगवानाराम, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय ब्लॉक सचिव पुसराज पुनियां, कनिष्ठ सहायक सन्दीप स्वामी, मो. अकरम खान, रामदेव, सरोज देवी मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now