105 नामांतरण, 71 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 5 सहमति से खाता विभाजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

प्रशासन गांवों संग अभियान का फॉलो अप कैंप आयोजित

लाडनूं (कलम कला संवाददाता)। प्रशासन गांवों संग अभियान का फॉलो अप कैंप बुधवार को गिरदावर सर्किल कसूम्बी में आयोजित किया गया, जिसमे तंवरा, कसूम्बी, लेडी और उदरासर ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया।

राजस्व विभाग ने 105 नामांतरण, 71 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 5 सहमति से खाता विभाजन किए गए। कैंप में सीमाज्ञान के 24 प्रकरण दर्ज किए, वहीं 2 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किये गए। कैंप में ग्राम पंचायत ने 39 आवासीय पट्टे जारी किए तथा 85 नए जॉब कार्ड जारी किए। कृषि विभाग ने जरूरतमद किसानों को नियमानुसार मूंग और बाजरे के 200 से अधिक पैकेट वितरित किए।
जलदाय विभाग ने 16 पाइप लाइन लीकेज ठीक किए और 6 हैंडपंप की मरम्मत की।
पशुपालन विभाग 725 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार किया गया तथा 900 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
आयोजना विभाग ने 52 सदस्यों के जन आधार कार्ड बनाए तथा 54 सदस्यों के जन आधार स्थान्तरित किए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कुल 48 पेंशन के प्रकरण दर्ज किए और पालनहार योजना के 19 प्रकरण निस्तारित किए।
विद्युत विभाग ने कैम्प में विद्युत सप्लाई में व्यवधान के 56 प्रकरण निस्तारित किए।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कैम्प के दौरान 44 आधार सीडिंग करवाई।
शिविर में तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मेव, बीडीओ भंवरा राम कालवी, सरपंच गिरदारी लाल राहड़ सहित सभी विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now