विद्यार्थियों ने मनाया विज्ञान दिवस, बिखेरे अपनी प्रतिभा के रंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यार्थियों ने मनाया विज्ञान दिवस, बिखेरे अपनी प्रतिभा के रंग

कुचेरा (रिपोटर मेहबूब खोखर)। शहर के भाटीपुरा स्थित कैरियर शिक्षण संस्थान में विज्ञान दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक रामकुंवार मारुका ने भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन, उसकी खोज, रमन प्रभाव के बारे में बताया तथा छात्राें को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढने, वैज्ञानिक सोच वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। संस्था प्रधान चेनाराम गहलोत ने डॉ. रमन के छाया चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं।इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला, निबंध विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं विज्ञान माॅडल प्रस्तुत किए। अध्यापिका सोनिया ने विज्ञान के महत्व पर चर्चा करते हुए जीवन में इसकी उपयोगिता बताई गई। उन्होंने बताया कि किसी भी बात पर तर्क करना, जानना, फिर मानना यही विज्ञान है।इस दौरान पार्षद विष्णु गहलोत सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now