जी-20 थीम पर छात्राओं ने बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जी-20 थीम पर छात्राओं ने बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर

लाडनूं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार यहां जैन विश्वभारती संस्थान में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगङ के मार्गदर्शन में आयोजित जी-20 से संबंधित विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में पोस्टर बनाए गए। संतोष ठोलियां, खुशी जोधा, रिंका गुर्जर, प्रियंका कंवर, निधि चैरङिया, विशाखा जांगिड़ आदि छात्राओं ने जी-20 सहयोग संगठन के उद्देश्य, आपसी सहयोग के बिंदुओं एवं सदस्य राष्ट्रों की एकरूपता-एकजुटता थीम को आधार मानकर पोस्टर तैयार किए। छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टरों का दूरस्थ तथा ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक एवं आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन किया और इसे रचनात्मक प्रयास बतलाया। गत दिसंबर माह में राजस्थान के उदयपुर शहर में आयोजित जी-20 के शिखर सम्मेलन के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा यह अभियान के अंतर्गत इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस संगठन के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी को समाज तक पहुंचाना इन कार्यक्रमों का मुख्य प्रयोजन है। छात्राओं ने पोस्टर बनाने का कार्य कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बलबीर सिंह तथा सह संयोजक डॉ अभिषेक शर्मा के निर्देशन में संपन्न किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now