जोधपुर की महिला और महाराष्ट्र के पुरुष ने मिलकर लाडनूं के मणूं निवासी युवक को विदेश के झांसे में लेकर 3 लाख रुपए ठगे, लाडनूं के अनेक लोगों से ये महिला-पुरुष कर चुके धोखाधड़ी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जोधपुर की महिला और महाराष्ट्र के पुरुष ने मिलकर लाडनूं के मणूं निवासी युवक को विदेश के झांसे में लेकर 3 लाख रुपए ठगे,

लाडनूं के अनेक लोगों से ये महिला-पुरुष कर चुके धोखाधड़ी

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के अनेक लोगों से उन्हें विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी करने वाले महिला व पुरुष के खिलाफ मणूं निवासी रघुवीरसिंह (29) पुत्र बजरंगसिंह राजपूत ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुल्जिमान ज्योति नायडू जोधपुर एवं नावेत फ्रांसिस कोली निवासी रूम नंबर 304, करारी चावल, मस्जिद रोड, करारी राईस मिल के पास, सोपरा गांव टक्कीपड़ा, नालसोपरा, वेस्ट थाणे, महाराष्ट्र विदेश भेजने के काम करते हैं। उन्होंने उसे आबू धाबी में ऑयल फील्ड ऑफिसों में जॉब लगाने का कहा और कहा कि शुरू में उनके डाक्यूमेंट चार्ज लगेगा, उसके बाद 20 हजार रूपय कम्पनी से सलेक्शन मेल आने पर देने होंगे तथा उसके बाद मेडिकल के समय 20 हजार रूपये देने होंगे एवं 1 लाख 70 हजार रूपए वीजा आने पर देने होंगे। फिर 1 लाख रूपए कॉन्ट्रेक्ट होने पर देने होंगे। ये सभी रूपये उनके कहे अनुसार नावेत फ्रांसिस कोली के खाते में डालने का कहा गया।

मुल्जिमों के बताए अनुसार किया लगातार भुगतान

उसने मुल्जिमानों के कहे अनुसार मुल्जिम नावेत फ्रांसिस कोली के मोबाईल नंबर 9370124147 पर कुल 10 हजार 900 रूपए 21 मई को फोन पे किए एवं 23 मई को फिर 10 हजार रूपये तथा 25 मई को 10 हजार रूपए नावेत फ्रांसिस कोली के गोबाईल पर फोन पे से किये। इसके बाद 7 मई को 1 लाख 10 हजार रूपए फोन पे किए एवं 29 मई को 1 लाख 70 हजार रूपये जरिये आरटीजीएस के मुल्जिम के खाता में डीबीएस बैंक पर कर दिये।

ईमेल से भेजे फर्जी वीजा, कांटेक्ट लेटर

मुल्जिमों के कहे अनुसार उसने भेज दिये। मुल्जिमान ने 28 मई को उसके पास वीजा भेजा तथा 6 जून को कोन्ट्रेक्ट कन्डीशन ऑफ एम्पलॉयमेंट लेटर आसेने ऑयल फील्ड कम्पनी ड्रिलींग कम्पनी का भेजा और कहा कि जल्द से जल्द टिकट भेज देंगे।कम्पनी में जॉब के लिये जल्द ही जाना है।

ज्योति नायडू ने उसे झांसा देकर फंसाया

मुल्जिम ज्योति नायडू निवासी जोधपुर ने कहा कि अब आपको जल्द ही विदेश भेज देंगे। उनकी बातों पर उसने विश्वास रखा। मुल्जिम ज्योति नायडू ने ही गुल्जिम नावेत फ्रांसित्स कोली के अकाउण्ट में रूपये डलवाये थे एवं 10 जून को अंतिम समय जब अभियुक्त ज्योति नायडू से बात हुई तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया एवं कहा कि वह तो आगे नावेत फ्रांसिस कोली से काम करवा रही है और वह फोन नहीं उठा रहा है। तब उसने सीधे मुल्जिम नावेत फ्रांसिस कोली के मोबाईल नंबर पर फोन किया परन्तु उसका मोबाईल बंद आ रहा था। इस तरह मुल्जिमानों ने विदेश भेजने के नाम पर उके साथ धोखाधड़ी कर रूपये हड़प कर लिये एवं अपने मोबाईल भी बंद कर लिए।

लाडनूं के अनेक लोगों से की इन्होंने ठगी

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन मुल्जिमानों ने लाडनूं तहसील से करीब 3-4 व्यक्तियों के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़पे है। मुल्जिम नावेत फरानसिस कोली ने अपनी ईमेल आईडी admin@oimindia.in से उसकी आईडी raghuveer.rathore66@gmail.com पर वीजा, कान्ट्रेक्ट लेटर व अन्य दस्तावेज भेजे थे, जो सम्पूर्ण दस्तावेज कूटरचित एवं फर्जी हैं। रिपोर्ट के साथ मुल्जिम के फोन पे एवं अकाउण्ट में भेजे रूपयों की प्रतियां भी सलग्न की है। पुलिस ने धारा 420, 406, 120बी आईपीसी के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रकाश चन्द कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

हाईटेंशन विद्युत लाइन भड़ला योजना से रोडू में हुई चोरी में अब तक 7 गिरफ्तार, बिना नम्बरी पिकअप और चोरी के तार बरामद, जसवंतगढ पुलिस ने 10 महिनों से फरार चल रहे 3 चोरों को फिर दबोचा, चोरी का माल भी बरामद

बादेड़ गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर सैंकड़ों ग्रामवासी उपखंड कार्यालय की तरफ महिला-पुरुष उमड़े, मुख्यालय बनाकर मानेंगे, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपना हक, मापदंड और सुविधाओं का किया बखान, धरना सातवें दिन भी रहा जारी, बंद नहीं होगा धरना-प्रदर्शन 

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा