सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं को बेहतरीन बनाएं- एसडीएम ममता लहुआ, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों व विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर उपखंड स्तरीय बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं को बेहतरीन बनाएं- एसडीएम ममता लहुआ,

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों व विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर उपखंड स्तरीय बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्वतंत्रता दिवस समारोह- 2026 की पूर्व तैयारियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने पंचायत समिति स्थित वीसी कक्ष में बुधवार को एक बैठक ली। बैठक में उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने लाडनूं उपखंड क्षेत्र के 15 अगस्त के मुख्य समारोह की सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ध्वजारोहण स्थल की व्यवस्थाओं, वहां की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपखण्ड अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं विभागीय लक्ष्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे। बैठक मे तहसीलदार कुटेन्द्र कंवर राठौड़, पंचायत समिति के विकास अधिकारी, शिक्षा विभाग, नगरपालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कार्मिकगण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now