लाडनूं में आक्रोशित लोगों ने फूंका जेहादी आतंकवाद का पुतला, नारे लगाए – प्रदर्शन किया,  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में लाडनूं के अशोक स्तंभ पर इकट्ठे लोगों ने किया विरोध कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आक्रोशित लोगों ने फूंका जेहादी आतंकवाद का पुतला, नारे लगाए – प्रदर्शन किया, 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में लाडनूं के अशोक स्तंभ पर इकट्ठे लोगों ने किया विरोध कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। बांग्लादेश में हिंदू युवक के साथ कथित रूप से अमानवीय अत्याचार, पीट-पीटकर हत्या किए जाने तथा शव को पेड़ से लटकाकर जलाने की घटना के विरोध में मंगलवार को लाडनूं में राहूगेट के पास स्थित अशोक स्तम्भ प्याऊ के पास विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया एवं जेहादी आतंकवाद का पुतला जलाया। सभी प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की तथा हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। इस प्रदर्शन में सनातन धर्मावलंबियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर बांग्लादेश घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया। समस्त कार्यक्रम शांतिपूर्वक किया गया।

कूटनीतिक हस्तक्षेप करे भारत

इस अवसर पर एकत्रित लोगों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका संज्ञान लेने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारी एडवोकेट नरेंद्र भोजक ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने भारत सरकार से कूटनीतिक स्तर पर सख्त हस्तक्षेप कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बजरंग लाल यादव ने कहा कि सनातन समाज इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और विश्व समुदाय को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

इन सब की रही उपस्थिति

इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में सनातन धर्म के धर्मगुरु बजरंग पुरी महाराज एवं महंत गौतमदत्त शास्त्री के सान्निध्य में विश्व हिन्दू परिषद के नरेंद्र भोजक, मनमोहन व्यास, आरएसएस के बजरंगलाल यादव आदि प्रमुख लोगों के साथ पार्षद सुमित्रा आर्य, लूणकरण शर्मा, मोहनसिंह चौहान, मुरली मनोहर जांगिड़, ईश्वर मेघवाल, पूनमचंद मारोठिया, सूरज नारायण राठी, सोहनलाल परिहार, सुगनचंद सांखला, सुरेश जाजू, जेपी टाक, बंशीधर सूईवाल, गुलाबचंद चौहान, कमल सोनी, अनोपचंद सांखला, रामचंद्र टाक, रमेश सिंधी, राजेन्द्र चोटिया, सीताराम परिहार, हुकमसिंह गणोड़ा, तेजकरण भोजक आदि विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे। मौके पर थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा मय पुलिस जाप्ता मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now