लाडनूं में जेहादी आतंकवाद के पुतले का दहन व विरोध प्रदर्शन 23 दिसम्बर को, सम्पूर्ण हिंदू समाज में बांग्लादेश की घटनाओं के विरुद्ध है गहरा आक्रोश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में जेहादी आतंकवाद के पुतले का दहन व विरोध प्रदर्शन 23 दिसम्बर को, सम्पूर्ण हिंदू समाज में बांग्लादेश की घटनाओं के विरुद्ध है गहरा आक्रोश

लाडनूं (kalamkala.in)। विश्व हिन्दू परिषद् लाडनूं द्वारा बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को लेकर जेहादी आतंकवाद के पुतले का दहन किया जाएगा। यह आयोजन मंगलवार 23 दिसम्बर को अशोक स्तम्भ प्याऊ के पास किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद लाडनूं के सह मंत्री मनमोहन व्यास ने बताया कि बांग्लादेश में वहां के हिन्दू निवासी दीपू दास को कई तरह की प्रताड़नाएं देने एवं उसे पेड़ पर बांधकर जला देने की बर्बरतापूर्ण घटना के विरोध में सम्पूर्ण हिन्दू समाज के मन में पीड़ा है। लाडनूं में इस घटना के विरोध मे 23 दिसम्बर मंगलवार को दोपहर 2 बजे अशोक स्तम्भ के पास राहूगेट पर पर पूज्य संतों के सानिध्य में जेहादी आतंकवाद का पुतला-दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है कि बांग्लादेश के इस हिन्दू दीपू दास को कई तरह की प्रताड़नाएं देने एवं पेड़ से बांधकर जला देने की घटना के विरोध में देश भर में विश्व हिन्दू परिषद व हिंदू समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है तथा जेहादी आतंकवाद के पुतलों का दहन लगातार किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now