लाडनूं के तेरापंथ महिला मंडल की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के तेरापंथ महिला मंडल की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल लाडनूं की वर्ष 2025-2026 की साधारण सभा का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल के अमृतम भवन में किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा आरती कठोतिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महिला मंडल के तत्वावधान में वर्ष भर में आयोजित किए गए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सेवा कार्यों एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रतिवेदन, आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए वित्तीय वर्ष का संपूर्ण लेखा-जोखा एवं गत साधारण बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की गई। इन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

हाकम साध्वी कीर्ति लता ने दी सबको प्रेरणा

सेवा केंद्र व्यवस्थापिका हाकम साध्वी कीर्ति लता ने बैठक में सभी सदस्याओं के लिए प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। बैठक के दौरान अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित ‘मर्यादा हमारी पहचान बने’ टॉपिक पर संगठन मंत्री मीनू बोथरा ने कन्या मंडल की कोमल चौरडिया, हर्षिता बोथरा, कुमकुम कोठारी और जयश्री नाहटा के साथ मिलकर प्रस्तुति दी।बैठक का प्रारम्भ नवकार मंत्र के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर मंगलाचरण में प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष सुमन गोलछा ने संविधान का वाचन किया। इसके बाद स्वागत वक्तव्य अध्यक्ष आरती कठौतिया ने प्रस्तुत किया।

यह सब कार्यवाही हुई बैठक में 

उपमंत्री सुनीता बैद ने गत साधारण बैठक की कार्यवाही का वाचन किया, जिस पर सभी ने अपनी सहमति प्रकट की। मंत्री लीना दूगड़ ने वर्ष भर के दौरान महिला मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों का विस्तृत कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष सुमन बैद ने मंडल का वित्तीय वर्ष का संपूर्णा आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे पारित किया गया। कन्या मंडल संयोजिका कोमल चोरड़िया ने बैठक कन्या मंडल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।प्रचार-प्रसार मंत्री सुमन नाहटा ने आभार ज्ञापन बैठक के सफल आयोजन में सभी के सहयोग एवं सहभागिता की सराहना की। अंत में अध्यक्ष आरती कठौतिया ने आभार ज्ञापित किया और कहा कि हमारा सौभाग्य है कि लाडनूं को योगक्षेम वर्ष मिला। सभी बहनें सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही हैं। आगे भी इसी तरह सेवा कार्यों में सेवाएं देते रहें।

इन सबकी रही उपस्थिति 

बैठक में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की प्रीति घोंसल, पुष्पा बैद, लाडनूं महिला मंडल की उपाध्यक्ष शोभा दूगड़, शांति पगारिया, डॉ. माणक कोठारी, सुश्री कमला कठौतिया, डॉ. सुशीला बाफना, उपमंत्री रेणु कोचर, मधु भंसाली तथा कार्य समिति की सभी सदस्याएं, विशिष्ट सदस्याएं, योगक्षेम वर्ष समिति की सदस्याएं और अन्य साधारण सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष समता बोकड़िया ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now