राजकीय आयुर्वेद डिस्पेंसरी सिलनवाद के लिए भूमि का दान, भामाशाह बजरंग लाल सोनी विभाग को सौंपेंगे जमीन के दस्तावेज बनवा कर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजकीय आयुर्वेद डिस्पेंसरी सिलनवाद के लिए भूमि का दान,

भामाशाह बजरंग लाल सोनी विभाग को सौंपेंगे जमीन के दस्तावेज बनवा कर 

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम सिलनवाद में आयोजित राज्य सरकार प्रायोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान समाजसेवी समाजसेवी गौभक्त बजरंगलाल सोनी ने भूमि का दान कर भामाशाह की भूमिका निभाई है। उन्होंने सिलनवाद ग्राम में राजकीय आयुर्वेद डिस्पेंसरी के लिए जमीन का दान किया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में जमीन के समस्त दस्तावेज बनवा कर विभाग को सौंपने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि राजाराम गुर्जर एवं आयुष विभाग की डॉ. रेणु शर्मा ने भामाशाह बजरंग लाल सोनी का माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान विभिन्न ग्रामवासी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now