सिवरेज का महत्व समझाने का अभियान जारी, स्वच्छता को बताया सबसे जरूरी 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज का महत्व समझाने का अभियान जारी, स्वच्छता को बताया सबसे जरूरी 

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में डॉ. ज़ाकिर हुसैन माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी। कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नानघर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने और बाद में रुकावट आने पर वह पानी सड़क पर ही फैल जाता है, जिससे जीवाणु पैदा होते हैं। सीवरेज प्रणाली इन हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। इससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। आपके घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवे। प्रधानाचार्य इशाक खान ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत, नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है, इसलिए सभी कॉलोनी वासियों को सीवर कनेक्शन के समय कनेक्शन करवाने चाहिए, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके।
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा कर्मचारी नवल ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि घरों, से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बने। अध्यापिका हीरामणि, शालिनी, बेबी, रिजवान खान ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now