मुख्यमंत्री ने पढ़ाया संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं को उत्साहित रह कर काम करने का पाठ, लाडनूं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री ने पढ़ाया संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं को उत्साहित रह कर काम करने का पाठ,

लाडनूं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद

लाडनूं (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लाडनूं में आयोजित डीडवाना-कुचामन जिले के भाजपा पदाधिकारियों, मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के उत्साह से ही राजस्थान में सुशासन का संकल्प सिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में जब हम काम करते हैं, तो स्वत: ही हम लोगों की उम्मीद और आशा बन जाते हैं। जब सरकार होती है, तो पार्टी कार्यकर्ता का और ज्यादा सम्मान बढ़ जाता है।कार्यकर्ता काम करता है, तो वह संभावनाओं की ओर बढ़ता है। हम कैसा बनना चाहते हैं, क्या बनना चाहते हैऔ, वो हमारे ऊपर है। पार्टी के अभियान और कार्यक्रम, केंद्र सरकार या प्रदेश सरकार के अभियानों को जिले और मंडल तक पहुंचाना कार्यकर्ता का काम रहता है। उन्होंने कहा कि मेरा मन हमेशा यह रहता है कि मैं हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें आगे बढ़ाऊं। हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पंहुचे, इसको लेकर हमें काम करना होगा, अभी हमने 9 लाख सहकारिता के कार्यकर्ता बनाए हैं। हमने गरीब और मजदूर के लिए काम किया, देश के गौरव और स्वाभिमान के लिए काम किया‌। हम जितना आमजन को लाभ पहुंचाने का काम करेंगे, उतना ही आपसे और पार्टी से लोग जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंचायत चुनावों का आकलन करके पूरी तैयारी करके चुनाव में जायें। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक दिवसीय लाडनूं दौरे के दौरान भाजपा के लाडनूं ब्लॉक के पदाधिकारियों सहित जिले भर के कार्यकर्ताओं से उन्होंने संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत भाजपा नेता करणी सिंह और भाजपा मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में जिले के भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी कैलाश मेघवाल, ज्योति मिर्धा, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ,भाजपा की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट, भाजपा नेता करणीसिंह लाडनूं, जितेन्द्र सिंह जोधा डीडवाना, विधायक मेड़ता लक्ष्मणराम कलरु, मकराना की प्रधान सुनीता खीचड़, जगदीश सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क, बजरंग सिंह लाछडी, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, नाथूराम कालेरा, देवाराम पटेल, अंजना शर्मा, सुमित्रा आर्य, मुरलीधर सोनी आदि उपस्थित रहे। पदाधिकारियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री हैलीपेड पहुंच कर हैलीकॉप्टर से जयपुर के लिए वापस रवाना हो गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now