नेताजी सुभाष बोस जयंती पर आयोजित पथ संचलन पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया जगह-जगह स्वागत, सुभाष बैस स्कूल में कार्यक्रम हुआ, वार्षिकोत्सव मनाया, दिए प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नेताजी सुभाष बोस जयंती पर आयोजित पथ संचलन पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया जगह-जगह स्वागत,

सुभाष बैस स्कूल में कार्यक्रम हुआ, वार्षिकोत्सव मनाया, दिए प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में 23 जनवरी शुक्रवार को नेताजी सुभाष बोस जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी, कार्यक्रम और विद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। शुक्रवार को प्रातःकाल में विद्यार्थियों का विशाल पथ संचलन निकाला, जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। पथ संचलन के दौरान नगर के गणमान्य अभिभावकों और नागरिकों ने रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन बैंड बाजों के साथ जयकारे लगाते बच्चे और सुभाष बोस के समय को जीवंत रूप प्रदान करते हुए स्वरूप ने शहर के हर नागरिक को आकर्षित-मोहित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, पारितोषिक वितरण किया

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सामुहिक नृत्य, कविता पाठ, सामूहिक अभिनय, नाटक आदि की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान पिछले सत्र 2024-25 में जिन विद्यार्थियों ने 90 और 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए, उन्हें पारितोषिक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय खाद्य निगम के निदेशक रामाकिशन खीचड़ ने भारतीय संस्कृति पर अपने विचार प्रकट किए।

इन सब अतिथियों की रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी रामकुमार तिवाड़ी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख नागौर भागीरथ चौधरी थे एवं विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीतसिंह देथा, पूर्व विधायक मकराना रूपाराम मुरावतिया, भारतीय खाद्य निगम के निदेशक रामाकिशन खीचड़, वरिष्ठ समाजसेवी विशाखापत्तनम डॉ. कमल सिंह बैद, दलित नेता कालूराम गेनाणा, कप्तान सरदार सिंह राठौड़ रहे। सभी अतिथियों को माल्यार्पण और शॉल के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां भगवती और नेताजी सुभाष बोस के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संरक्षक रामकुमार तिवाड़ी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन शक्ति सिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now