श्रमिकों को सुरक्षा की प्राथमिकता और स्वास्थ्य सम्बन्धी उपायों का दिया प्रशिक्षण, सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. प्रथम स्थल पर विस्तृत ‘सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला’ आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्रमिकों को सुरक्षा की प्राथमिकता और स्वास्थ्य सम्बन्धी उपायों का दिया प्रशिक्षण,

सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. प्रथम स्थल पर विस्तृत ‘सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला’ आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) द्वारा संचालित सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत सीवरेज परियोजना के एस.टी.पी. प्रथम स्थल पर श्रमिकों के लिए विस्तृत सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के तकनीकी मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रतिदिन करें काम से पहले नियमित सुरक्षा जांच

रूडिप टीम के असलम खान ने बताया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी श्रमिकों से आग्रह किया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा हेलमेट, सेफ्टी शूज़, रिफ्लेक्टिव जैकेट, ग्लोव्स आदि का नियमित उपयोग करें। किसी भी प्रकार का असुरक्षित कार्य, शॉर्टकट या जोखिमपूर्ण गतिविधि न करें। खुद तथा टीम के अन्य सदस्यों की सुरक्षा पर बराबर ध्यान दें। कार्यस्थल को स्वच्छ रखें, ताकि मौसमी बीमारियों एवं संक्रमण का खतरा कम हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रमिक प्रतिदिन कार्य शुरू करने से पहले अपनी सुरक्षा जाँच (Safety Checklist) करें और दुर्घटना रोकने को अपनी पहली जिम्मेदारी मानें।साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी औऱ शीतलहर मे गर्म कपडे़ पहन कर कार्य करें और अलाव ताप कर के बचाव करें।

सुरक्षा केवल नियम नहीं व्यक्तिगत जिम्मेदारी व टीम वर्क है

सोशल सेफ गार्ड नवल सिंह ने कहा कि सुरक्षा को केवल नियम न मानकर व्यक्तिगत जिम्मेदारी और टीम वर्क समझा जाए। एक श्रमिक की लापरवाही पूरी टीम को जोखिम में डाल सकती है। कार्यशाला में एलएंडटी के रामकिशोर सहित श्रमिक रणविजय, मनमोहन, प्रदूत, तन्मय, गोपीचंद, ईश्वरराम, रणजीत सहित सभी श्रमिकों ने भाग लिया और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के संकल्प को दोहराया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now