ईओ की अनुपस्थिति, बस स्टेंड के हाल, औद्योगिक क्षेत्र विकास, अवैध कॉलोनियों पर रोक, ग्रामीण सम्पर्क सड़कों को लेकर कलेक्टर ने लिया संज्ञान लाडनूं में जिला कलेक्टर ने ली आम लोगों की बैठक, जानी जन समस्याएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ईओ की अनुपस्थिति, बस स्टेंड के हाल, औद्योगिक क्षेत्र विकास, अवैध कॉलोनियों पर रोक, ग्रामीण सम्पर्क सड़कों को लेकर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

लाडनूं में जिला कलेक्टर ने ली आम लोगों की बैठक, जानी जन समस्याएं

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला कलेक्टर पुखराज सैन द्वारा लाडनूं में उपखण्ड कार्यालय में आम लोगों की एक बैठक लेकर नगर के विकास और समस्याओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने समस्याएं सुन समझ कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका और तहसील व राजस्व सम्बंधित मामलों पर विशेष चर्चा हुई।

ईओ को सप्ताह में तीन दिन लाडनूं नगर पालिका में बैठने के निर्देश

इस अवसर पर जिला कलेक्टर पुखराज सेन को लाडनूं विकास समिति के मंत्री नरपतसिंह गौड़ ने ज्ञापन देकर नगर पालिका लाडनूं में लगाए गए कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी द्वारा लाडनूं में समय कम देने को लेकर समस्या उठाते हुए सप्ताह में तीन दिन नगरपालिका लाडनूं मे सेवा देने हेतु व्यवस्था करवाने की मांग की गई। नरपतसिंह गौड़ ने जिला कलेक्टर को बताया कि नगरपालिका बोरावड़ के अधिशाषी अधिकारी को नगरपालिका लाडनूं के अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ है। नगरपालिका लाडनूं में समय नहीं दिए जाने के कारण नगर पालिका का सारा कामकाज बुरी तरह से प्रभावित है। आवश्यक काम भी नहीं होने से परेशान जनता में भारी असंतोष व आक्रोश व्याप्त है। गौड़ नें मांग की गई है कि कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी द्वारा सप्ताह में तीन वार (दिन) को नगरपालिका लाडनूं में बैठने के लिए निर्धारित किये जाएं। इस पर जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने अधिशाषी अधिकारी झाबर सिंह को सप्ताह में तीन दिन लाडनूं कार्यालय में बैठने के निर्देश दिये।

लाडनूं में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर होगा विचार

बैठक में हनुमान मल जांगिड़ द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के आवंटन व क्षेत्र विकसित करवाने की मांग रखी गई। इस पर कलेक्टर पुखराज सैन ने पूरी बात सुनकर उचित प्रयास करने का भरोसा दिया।

कलेक्टर ने कहा बस स्टेंड का मुआयना करेंगे

पार्षद मोहनसिंह चौहान व जयप्रकाश माली नेें बस स्टेण्ड पर पानी के जमाव व गंदगी का मुद्दा उठाया, तो कलेक्टर ने कहा कि बस स्टेण्ड का वे स्वयं निरीक्षण करेंगे।

शहर को गांवों से जोड़ने के लिए सम्पर्क सड़कें बने

रमेश सिंधी, राजेन्द्र माथुर, शांतिलाल बैद आदि ने आसपास के गांवों को लाडनूं से जोड़ने के लिए सम्पर्क सड़कें बनाने की आवश्यकता बताई, जिस पर कलेक्टर ने प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर में लगातार पिछड़ रहे व्यापार, व्यवसाय व उद्योग पर चिंता जाहिर करते हुए कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया गया।

अवैध कॉलोनियों पर रोकथाम के लिए नगर पालिका ध्यान दे

इसके अलावा पेराफेरी क्षेत्र में कृषि भूमियों पर बसी पुरानी बसावट को नियमित करने, कृषि भूमि पर धारा 90 ए की कार्यवाही करके संपरिवर्तन करवाने की आवेदन पत्रावलियां प्राप्त करने तथा नई विकसित हो रही अवैध काॅलोनियां पर रोकथाम लगाने के लिए जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने अधिशाषी अधिकारी झाबरसिंह को निर्देशित किया। आबादी के समीपस्थ गैरमुमकिन किस्म के खसरा नंबरों को नगरपालिका के नाम दर्ज करवाने से संबंधित पैंडिंग फाईलों पर कार्यवाही पूर्ण करवाने हेतु तहसीलदार अनिरूद्ध पाण्डे को निर्देशित किया।

नगर पालिका सहित सरकारी कार्यालयों का होगा निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने लाडनूं के समस्त सरकारी कार्यालयों व नगरपालिका का शीघ्र ही पुनः निरीक्षण करवाने की बात कही। इस अवसर पर सुरेश जाजू, रमेश सिंह राठौड़, पूर्णाराम जाट, संजय सोटेवाला, पवनकुमार अग्रवाल आदि प्रमुख जन मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now