दो सालों से अनेक ऑपरेशनों से गुजरने के बावजूद नहीं चल पाए, उनके फ्रेक्चर का इलिजारोव तकनीक से ऑपरेशन कर अगले दिन ही सफलतापूर्वक चलाया, लाडनूं के घोड़ावत होस्पिटल में पैर में फ्रेक्चर के तीन मरीजों का हुआ सफल इलाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो सालों से अनेक ऑपरेशनों से गुजरने के बावजूद नहीं चल पाए, उनके फ्रेक्चर का इलिजारोव तकनीक से ऑपरेशन कर अगले दिन ही सफलतापूर्वक चलाया,

लाडनूं के घोड़ावत होस्पिटल में पैर में फ्रेक्चर के तीन मरीजों का हुआ सफल इलाज

लाडनूं (kalamkala.in)। अनेक जगह इलाज और ऑपरेशन के बावजूद भी चलने-फिरने में असमर्थ होकर निराश हुए तीन मरीजों को स्थानीय एम.एन. घोड़ावत होस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में इलिजारोव तकनीक से ऑपरेशन करके एक दिन बाद ही तीनों शख्सों को अपने दोनों पांवों पर खड़े होकर सफलता पूर्वक चलने में सक्षम कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय प्रेमाराम निवासी इंयारा गांव के दाहिने पैर की हड्डी में जनवरी 2023 में फ्रेक्चर हुआ था। वह दो साल तक जयपुर और सीकर में कई ऑपरेशन करवा चुका था, लेकिन फिर भी दो साल से चल पाने में समर्थ नहीं हो पाया। इसी प्रकार मयाला गांव के 50 वर्षीय भादर राम के पैर में भी अक्टूबर 2023 फ्रेक्चर हुआ था और उसके बाद उसके भी कई ऑपरेशन हो चुके पर वो भी गत 14 महीने से चल नहीं पाया था। तीसरा केस कितासर गांव के 47 वर्षीय लिछमण राम का है, जिसका अगस्त 2024 में एक्सीडेंट हुआ और बीकानेर में उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन हड्डी नहीं जुड़ पा रही थी और वो पिछले 5 महीनों से चलने में सक्षम नहीं हो पाया था। इन तीनों का इलाज यहां इलिजारोव टेक्नीक (ilizarov technique) से सर्जरी द्वारा हाल ही में 28 दिसम्बर को एम.एन. घोड़ावत होस्पिटल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेयांस घोड़ावत द्गवारा किया गया। यह विशेष सफलता रही कि इन तीनों ही पीड़ितों ने आपरेशन के अगले ही दिन अपने दोनों पांवों पर पूरा वजन देकर चलना शुरू कर दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now