dkलंबित दावे आक्षेप पूर्ति कर अग्रेषित करवाएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
नागौर (कलम कला संवाददाता)। सभी कार्मिक व डीडीओ दिनांक 01.10.2021 से पूर्व के राजमेडिक्लेम योजना के कस्टमर तथा डी.डी.ओ. की एसएसओ आई.डी. पर लम्बित दावों को दिनांक 08 जुलाई 2022 तक आक्षेप पूर्ति करवा कर उनको अग्रेषित करायें।
        राज्य बीमा एवं प्रा० निधि विभाग, नागौर के सहायक निदेशक जगदीश प्रसाद गर्ग ने बताया कि 01.01.2004 के पश्चात् नियुक्त राज्य कार्मिकों के चिकित्सा पुर्नभरण हेतु दिनांक 30.09.2021 तक के चिकित्सा दावे राज्य सरकार द्वारा पूर्व में संचालित राजमेडिक्लेम योजना द्वारा स्वीकृत या अस्वीकृत किये जाने है।
गर्ग ने बताया कि चूंकि 01.10.2021 से समस्त राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के चिकित्सा पुर्नभरण की प्रक्रिया आरजीएचएस योजना के तहत केशलेस भुगतान की सुविधा का शुभारम्भ कर दिया गया था। दिनांक 01.10.2021 से पूर्व के राज मेडिक्लेम योजना के वे दावे, जो टीपीए और बीमा विभाग द्वारा दावों में कमी या दस्तावेजों की पूर्ति के लिए आक्षेपित किये जाकर सम्बन्धित डी.डी.ओ. को लौटाये जा चुके है और जो अभी भी डी.डी.ओ. अथवा कार्मिक स्वयं की एस.एस.ओ. आई.डी. दोनो ही स्तर पर लम्बित होने से उक्त दावे अभी भी निस्तारण की प्रक्रिया में है।
अतः  01.10.2021 से पूर्व के राजमेडिक्लेम योजना के कस्टमर तथा डी.डी.ओ. की एसएसओ आई डी पर लम्बित दावों को  08 जुलाई 2022 तक आक्षेप पूर्ति करवा कर उनको अग्रेषित करायें। ऐसे समस्त दावों को राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के लिए आक्षेप पूर्ति पश्चात् अग्रेषित न किये जाने की स्थिति में 15 जुलाई, 2022 के बाद इसी आधार पर इन्हें निरस्त कर दिया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी कार्मिक तथा उनके आहरण एवं वितरण अधिकारी (डी.डी.ओ.) की होगी।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now