असफलता मिलने पर भी लक्ष्य से चूकें नहीं- विक्की नागपाल पुलिस उप अधीक्षक, श्री सुभाष बोस स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ आयोजन, कैरियर मंत्र द्वारा किया गया युवा प्रतिभाओं का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

असफलता मिलने पर भी लक्ष्य से चूकें नहीं- विक्की नागपाल पुलिस उप अधीक्षक,

श्री सुभाष बोस स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ आयोजन, कैरियर मंत्र द्वारा किया गया युवा प्रतिभाओं का सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। गौरव पथ स्थित सुभाष बोस शिक्षण संस्थान में कॅरिअर मंत्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल ने कहा कि युवाओं को एक लक्ष्य तय करके आगे बढ़ना चाहिए और एक बार असफलता मिलने पर भी अपना ध्यान उसी लक्ष्य पर केन्द्रित रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का सद्उपयोग कर इसे कॅरिअर निर्माण में सहायक बनाना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार राजेश विद्रोही ने युवाओं को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढने तथा उनके दर्शन को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद 20वीं शताब्दी के एक ऐसे चरित्र थे, जिन्होंने विश्व स्तर पर न केवल हिंदुत्व बल्कि भारतीय जीवन शैली को सहज रूप से प्रतिपादित किया। सुभाष बोस स्कूल के निदेशक भंवरलाल मील ने विद्यार्थियों को विवेकानंद के पांच गुणों को अपनाने की बात पर जोर दिया। कार्यक्रम में मोटीवेशनल गुरू शंकर आकाश ने कहा कि विवेकानंद ने उठो, जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो के सरल सूत्र के जरिए जीवन निर्माण की बात कही, जो हर युग में हर व्यक्ति को नई दिशा प्रदान करेगी और विवेकानंद पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रवासी समाजसेवी मनोज दूगड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हर संभव सहायता करने की बात कही। कार्यक्रम में शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति, खेल, राजनीति, चिकित्सा, समाजसेवा, व्यवसाय क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिनमें डाॅ. श्रेयांस घोड़ावत, जाकिर खान जसवंतगढ़, मनोज दूगड़ कोलकाता, रामनिवास साहू, नंदकिशोर कमाण्डो, ललित मोदी, अजीत बैद, रामगोपाल मील, दीपक सिंह राठौड, नौशाद अली, नलिन वर्मा, हरदेवलाल, जयप्रकाश सैनी, डाॅ. सूर्यप्रकाश पारीक जसवंतगढ़, पुटिया राजा चाड़वास, सुशील मिश्रा उत्तरप्रदेश, रोहित सैन, चंद्रेश गोलछा, लक्ष्य नाहर शामिल थे। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित के रूप में समाजसेवी विनोद गोठड़िया सुजानगढ़, रामनिवास पटेल, राजीव दूगड़, कमल बैद थे। अंत में आभार ज्ञापन संस्था सचिव सुनीता वर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग, नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश, जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

शहर चुनें

Follow Us Now