सफलता के लिए समय प्रबंधन के लिए सबसे जरूरी- डॉ. आकाश, टॉपर रहे विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, सम्मान समारोह में किया गया कैलेंडर 2026 का विमोचन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सफलता के लिए समय प्रबंधन के लिए सबसे जरूरी- डॉ. आकाश,

टॉपर रहे विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, सम्मान समारोह में किया गया कैलेंडर 2026 का विमोचन

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन कर किया गया। अतिथियों ने समारोह में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत-सम्मान भी उन्हें शॉल और माल्यार्पण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 के हिंदी कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।

प्रसन्न-चित्त रहने से ऊर्जा द्विगुणित होती है

समारोह को सम्बोधित करते हुए मोटिवेशनल गुरु डॉ. शंकर आकाश ने कहा कि जीवन में कोई भी सफलता अंतिम नहीं हुआ करती, लेकिन सफल होने के लिए प्राणपण से कार्य करना पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहकर परीक्षाओं की तैयारी करने की जरूरत बताई। डॉ. आकाश ने कहा कि सफलता के लिए समय का प्रबंधन सबसे आवश्यक होता है। इसलिए, समय का प्रबंधन जरुर सीखना चाहिए। विद्यालय समिति के संरक्षक रामकुमार तिवाड़ी ने बताया कि विद्यार्थियों को हमेशा प्रसन्न-चित्त रहना चाहिए, क्योंकि प्रसन्नचित व्यक्ति किसी भी कार्य को द्विगुणित ऊर्जा के साथ करता है। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन शक्ति सिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now