अणुव्रत लेखक मंच के राष्ट्रीय संयोजक बने डॉ. भाटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अणुव्रत लेखक मंच के राष्ट्रीय संयोजक बने डॉ. भाटी

लाडनूं। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के मार्गदर्शन में संचालित अणुव्रत आंदोलन की प्रतिनिधि संस्था अणुव्रत विश्वभारती द्वारा अणुव्रत लेखक मंच का राष्ट्रीय संयोजक के रूप में स्थानीय साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र भाटी मंगल को नियुक्त किया गया है। अणुव्रत विश्वभारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ने डॉ. भाटी को राष्ट्रीय संयोजक की नियुक्ति देते हुए आशा व्यक्त की है कि देश में मूल्यों के विकास एवं सामाजिक समरसता में विश्वास रखने वाले लेखक, साहित्यकार अणुव्रत मंच से जुड़कर मूल्यों के विकास में अपना योगदान देंगे। अणुव्रत लेखक मंच के तत्वावधान में प्रतिवर्ष देश के एक श्रेष्ठ साहित्यकार को आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में अणुव्रत लेखक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। भाटी विगत 25 वर्षो से अणुव्रत लेखक मंच के सदस्य के रूप में जुडे़ रहे है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now