शिक्षा मंत्री दिलावर बोले- अब तबादलों पर कोई चर्चा नहीं, ट्रांसफर प्रक्रिया पर लग चुका प्रतिबंध, जहां ट्रांसफर हुआ वहीं करना होगा काम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा मंत्री दिलावर बोले- अब तबादलों पर कोई चर्चा नहीं,

ट्रांसफर प्रक्रिया पर लग चुका प्रतिबंध, जहां ट्रांसफर हुआ वहीं करना होगा काम

जोधपुर (kalamkala.in)। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट किया है कि 10 जुलाई तक तबादलों की प्रक्रिया खुली थी, लेकिन अब उस पर पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है। उन्होंने कहा कि अब तबादलों को लेकर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जहां जिसका तबादला हो चुका है, उसे वहीं कार्यभार संभालना होगा और अब इस विषय पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इससे पहले, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर रविवार को जोधपुर दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने निजी स्कूल के शिक्षकों, स्कूल संचालकों, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, सरकारी शिक्षकों और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन भी सौंपे। मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में तबादलों, पंचायत चुनाव और विभागीय व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी। शिक्षा मंत्री दिलावर ने निजी स्कूल संचालकों, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री दिलावर ने निजी स्कूल संचालकों, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की।

विपक्ष जनता को कर रहा गुमराह

दिलावर ने पंचायत चुनाव टालने के विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा दिलावर ने कहा- विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है राजस्थान की जनता कांग्रेस के आरोपों पर विश्वास नहीं करती और सरकार संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अपने निर्णय ले रही है

पूरा शिक्षा विभाग मेरा परिवार

गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा उनके परिवार के कई सदस्यों के तबादले किए जाने के आरोपों पर भी मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पूरा शिक्षा विभाग ही मेरा परिवार है।‌ किसी एक व्यक्ति या परिवार के आधार पर निर्णय नहीं लिए जाते। विभागीय नियमों और आवश्यकता के अनुसार ही पोस्टिंग की जाती है। जहां पहले से कोई कर्मचारी कार्यरत है, उसी के अनुरूप व्यवस्था की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now