एग्जिट पोल बताएंगे किसकी बन रही सरकार, पिछले दो चुनाव में कैसा रहा आंकलन? एग्जिट पोल के हिसाब से 2023 का चुनाव कौन जीतेगा…?

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एग्जिट पोल बताएंगे किसकी बन रही सरकार, पिछले दो चुनाव में कैसा रहा आंकलन?

एग्जिट पोल के हिसाब से 2023 का चुनाव कौन जीतेगा…?

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल का अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी। इससे पहले 2018 और 2013 के चुनाव बाद एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए यहां जानिए..?

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान हो चुका है। प्रदेश के मतदाताओं ने पिछले चार चुनाव से सबसे ज्यादा 76.50 फीसदी मतदान किया। नई सरकार चुनने के लिए 72.25फीसदी महिलाओं ने वोट दिया तो 75.00 प्रतिशत पुरुषों ने भी मतदान किया। प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी ये तो 3 दिसंबर को साफ होगा। लेकिन, कल गुरुवार 30 नवंबर को एग्जिट पोल से संभावित सरकार का अनुमान लग सकता है।

2018 का एग्जिट पोल

इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों से कुछ साफ नहीं हो सका था। आजतक एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल में भाजपा को 102 से 120 सीटें दी थीं, जबकि कांग्रेस को 104 से 122 सीटें दी थीं। 4 से 11 सीटें अन्य के खाते में गईं थी। इसी तरह टाइम्स नाउ सीएनएक्स ने 126 पर भाजपा, 89 पर कांग्रेस और 15 सीटों पर अन्य की जीत का दावा किया था। एबीपी सीएसडीएस ने 94 सीटों पर भाजपा, 126 पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया था। लेकिन, चुनाव परिणाम के बाद ये आंकड़े धरे रह गए थे। कांग्रेस ने 100 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा 73 सीटें ही जीत सकी थी। बाकी 27 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था। देंखें, 2018 के एग्जिट पोट में किसे कितनी सीटें दी गईं थी।

एग्जिट पोल के नतीजों का नहीं दिखा असर 2013

इससे पहले 2013 के चुनाव बाद आए एग्जिट पोल ने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाई। लेकिन, जब परिणा आया तो एग्जिट पोल के आंकड़े बहुत पीछे छूट गए। एनडब्ल्यूएस सीवोटर ने 130 सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया। वहीं, कांग्रेस को 48 और अन्य को 21 सीटों पर जीतता दिखाया गया। इंडिया टीवी सीवोटर ने 118 सीट पर भाजपा, 64 पर कांग्रेस और 19 सीटों पर अन्य की जीत का दावा किया। लेकिन, परिणाम सामने आए तो भाजपा ने 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई, कांग्रेस सिर्फ 21 पर सिमट गई। देखें, 2013 के एग्जिट पोल के नतीजे.

आज आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, यहां देखें

चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है। इसके बाद ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आना शुरू होंगे। हलांकि, एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही साबित होंगे ये तीन दिसंबर को ही पता चलेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now