लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल समर स्कूल में विदेशी विद्यार्थी सीख रहे हैं हिंदी, संस्कृत, प्राकृत, जैन दर्शन व योग, आचार्य श्री महाश्रमण से संवाद कर शांत की अपनी जिज्ञासाएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल समर स्कूल में विदेशी विद्यार्थी सीख रहे हैं हिंदी, संस्कृत, प्राकृत, जैन दर्शन व योग,

आचार्य श्री महाश्रमण से संवाद कर शांत की अपनी जिज्ञासाएं

लाडनूं (kalamkala.in)। फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एफआईयू) एवं जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय (जेवीबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय समर स्कूल का संचालन यहां लाडनूं के जेवीबीआई में किया जा रहा है। इस ‘इमर्सिव जैन समर स्कूल प्रोग्राम’ के तहत यहां आचार्यश्री महाश्रमण के साथ इन सभी इंटरनेशनल समर स्कूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद हुआ और इन अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की विभिन्न आध्यात्मिक व अन्य जिज्ञासाओं का समाधान आचार्य श्री महाश्रमण ने किया। यहां 20 जुलाई से शुरू होकर आगामी 7 अगस्त तक चलने वाले इस तीन सप्ताह के इंटरनेशनल समर स्कूल कार्यक्रम में 11 देशों और 15 विश्वविद्यालयों के कुल 50 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें से अमेरिका, इंग्लैंड, यूक्रेन, ब्राज़ील, भारत, इज़राइल, जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा आदि विभिन्न 11 देशों के 15 विश्वविद्यालयों के 37 विद्यार्थी भी शामिल हैं। इस समर स्कूल में संस्कृत, हिंदी, प्राकृत भाषाओं के साथ जैन दर्शन, प्रेक्षाध्यान एवं योग तथा अहिंसा एवं शांति पर आधारित पाठ्यक्रमों का अध्ययन करवाया जा रहा है। इस समर स्कूल के दौरान प्रत्येक रविवार को स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम भी रखा गया है। इससे सभी विदेशी स्कॉलर भारतीय कला और संस्कृति का परिचय प्राप्त कर पाएं। स्कूल के अंतिम सप्ताह आचार्य भिक्षु के 300 वर्ष होने के उपलक्ष्य में आचार्य भिक्षु के विचारों व सिद्धांतों पर आधारित एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now