रींगण की पूर्वी चौधरी हुई निशानेबाजी में राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई, देहरादून सम्पन्न जसपाल राणा मेमोरियल कप- 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में किया शानदार प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रींगण की पूर्वी चौधरी हुई निशानेबाजी में राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई,

देहरादून सम्पन्न जसपाल राणा मेमोरियल कप- 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में किया शानदार प्रदर्शन

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड के ग्राम रींगण की दस वर्षीय बालिका पूर्वी चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूर्वी चौधरी ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल कप- 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। पूर्वी चौधरी अध्यापक सुखदेव चौधरी की पुत्री हैं, उसने देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के निशानेबाजों ने भाग लिया। पूर्वी के कोच सुमित सिंह ने बताया कि जसपाल राणा मेमोरियल कप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पूर्वी का चयन आगामी 69वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता दिसंबर माह में नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें देश के श्रेष्ठ निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पूर्वी की इस उपलब्धि पर परिवार, ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए पूर्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं परिजनों ने इस सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। इससे पहले भी पूर्वी जयपुर में आयोजित प्री स्टेट और स्टेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now