लाडनूं में चार दिवसीय समाजोपयोगी शिविर का शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
लाडनूं में चार दिवसीय समाजोपयोगी शिविर का शुभारम्भ

लाडनूं। स्थानीय सुभाष बोस उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में चार दिवसीय समाजोपयोगी शिविर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामकुमार तिवाड़ी ने की। मुख्य अतिथि नगरपालिका के अध्यक्ष रावत खां रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रामेश्वर लाल सूंठवाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य अगमचन्द शर्मा, समाजसेवी सब्बीर खान व नागौर जिला खो-खो टीम के सचिव रमेशचन्द पोटलिया रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रेरक प्रसंग के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। निदेशक रामगोपाल मील ने बताया कि बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु सहशैक्षिक गतिविधियों के अंतर्गत एसयूपीडब्लू शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शक्तिसिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now