जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह को दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं, भेंट कर विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर भी की चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह को दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं, भेंट कर विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर भी की चर्चा

लाडनूं (kalamkala.in)। पूर्व नरेश गज सिंह द्वितीय के जन्मदिवस पर बुधवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस के दरबार हॉल में नव वर्ष व जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में लाडनूं से भाजपा नेता व पूर्व जागीरदार ठाकुर करणी सिंह भी उपस्थित रहे। करणी सिंह ने पूर्व नरेश गजसिंह को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सदा समृद्ध रहने की कामना की। इस अवसर पर गजसिंह ने लाडनूं ठिकाने के बारे में पुरानी जानकारियां साझा की और करणी सिंह को लाडनूं के पूर्व जागीरदारों के जोधपुर शासन के साथ रहे प्रमुख स्थान की स्मृतियों को ताजा किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न राजनीतिक पहलुओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। पूर्व नरेश गजसिंह व करणी सिंह की भेंट के इस अवसर पर लाडनूं से एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now