नूतन संकल्प लेकर बनाएं नये वर्ष को सकारात्मक- कुलपति प्रो. दूगड़, लाडनूं में नूतन वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नूतन संकल्प लेकर बनाएं नये वर्ष को सकारात्मक- कुलपति प्रो. दूगड़,

लाडनूं में नूतन वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। नव वर्ष के अवसर पर ‘नूतन वर्ष अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जैन विश्वभारती संस्थान के सेमिनार हाॅल में किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने नये वर्ष का स्वागत संकल्प के साथ किए जाने की आवश्यकता बताई और कहा कि नूतन वर्ष पर लिए गये स्वस्थ एवं सकारात्मक संकल्प से पूरे वर्ष को सकारात्मक बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी को नये वर्ष की शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह वर्ष हम सभी के लिए नई आशाओं और संभावनाओं का वर्ष होगा, ऐसा विश्वास है। उन्होंने संस्थान के लिए नई उंचाइयों का वर्ष सिद्ध होने की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी, प्रो. रेखा तिवारी, प्रो. जिनेन्द्र जैन, प्रो. बीएल जैन, प्रो. एलके व्यास, डाॅ. प्रद्युम्नसिंह शेखावत, कुलसचिव डाॅ. अजयपाल कौशिक आदि ने भी नए साल की नई उम्मीदों को लेकर अपने उद्गार व्यक्त किये। कार्यक्रम में प्रो. दामोदर शास्त्री ने मंगलाचरण प्रस्तुत करते हुए शुभकामनायें व्यक्त की। कार्यक्रम का संयोजन डाॅ. युवराज सिंह खंगारोत ने किया। अंत में उप कुलसचिव अभिनव सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now