पानी की टंकी के लिए खेत की जमीन दी और 20 साल भुगतना पड़ा खातेदारी ग्राम पंचायत के संयुक्त होने का दंश, ग्रामीण सेवा शिविर में मिली काश्तकार को संयुक्त खातेदारी से मुक्ति, अब हो सकेगी गिरदावरी और मिल सकेंगे लाभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी की टंकी के लिए खेत की जमीन दी और 20 साल भुगतना पड़ा खातेदारी ग्राम पंचायत के संयुक्त होने का दंश,

ग्रामीण सेवा शिविर में मिली काश्तकार को संयुक्त खातेदारी से मुक्ति, अब हो सकेगी गिरदावरी और मिल सकेंगे लाभ

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत ग्राम पंचायत दुजार में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत दुजार के साथ एक काश्तकार की संयुक्त खातेदारी को अलग-अलग करने का विशेष कार्य किया गया। इस काश्तकार ने 20 साल पहले अपने खेत की जमीन में से ग्राम पंचायत को पानी की टंकी के लिए कुछ जमीन भेंट की थी, तब से उसका पूरा खेत संयुक्त खातेदारी का हो गया था और पिछले 20 सालों से इस किसान को बहुत सारी मुसीबतें उठानी पड़ रही थी। अब शिविर में उसकी समस्या का हल तत्काल किया जाकर उसे राहत पहुंचाई गई है‌। दुजार ग्राम पंचायत के अधीन ग्राम बेड़ के खसरा नम्बर 101/191 खातेदारी करणाराम पुत्र पुरखाराम व ग्राम पंचायत दुजार की संयुक्त खातेदारी व बेड़ के खसरा नम्बर 106 झमकू देवी पत्नी करणाराम व ग्राम पंचायत दुजार की संयुक्त खातेदारी होने के कारण सरकारी योजना का लाभ लेने पर ग्राम पंचायत से सहमति लेनी पड़ती थी व संस्था के साथ खाता होने के कारण किसान की गिरदावरी भी नही हो पा रही थी। इस समस्या के बारे में शिविर प्रभारी तहसीलदार अनिरूद्ध देव पाण्डेय को बताया गया। इस पर शिविर प्रभारी पांडेय ने जिला कलक्टर अवधेश मीणा एवं उपखण्ड अधिकारी लाडनूं ममता लहुआ के निर्देशन में तुरन्त पटवारी हल्का दुजार मुली रेवाड़ व भू अभिलेख निरीक्षक सुमन कुमारी को इनका सहमति विभाजन प्रस्ताव तैयार करवाने के लिए निर्देशित किया गया। केम्प सहयोगी मांगीलाल पटवारी ने तुरन्त विभाजन प्रस्ताव तैयार किया। काश्तकारों व ग्राम पंचायत के विभाजन प्रस्ताव को शिविर प्रभारी ने उसी समय स्वीकार कर काश्तकार पति-पत्नी को राहत प्रदान की। ग्राम पंचायत दुजार की ओर से इस अवसर पर सहमति के लिए प्रशासक भी उपस्थित हुए। इस किसान ने करीब 20 वर्ष पहले से टांका/पानी की टंकी निर्माण हेतु खातेदारी भूमि में से कुछ भूमि ग्राम पंचायत को भेंट की थी, उसी समय से उनकी शामिल खातेदारी चल रही थी। बुजुर्ग काश्तकार पति-पत्नी ने कृषि भूमि का तत्काल बंटवारा होने पर खुशी जाहिर की और बताया कि सरकार द्वारा संचालित शिविरों में वर्षों से रुके हुए कार्य हो रहे हैं, यह अभूतपूर्व है। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

शिविर में उपलब्ध हैं 22 विभागों की सेवाएं

शिविर प्रभारी अनिरुद्ध देव पांडेय ने कैंप में उपस्थित सभी नागरिकों को ग्रामीण सेवा शिविर में होने वाले फायदों के बारे में बताया। शिविर प्रभारी ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इन शिविरों में सरकार के 22 विभागों का कार्य किया जा रहा हैै। शिविर में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आम जन को प्रेरित किया गया और लोगों को विविध सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now