ग्रामीण सेवा शिविर में दिखाई राजस्व विभाग ने अनूठी संवेदनशीलता, दुजार में लकवाग्रस्त भाई के खेत की रहवासी ढाणी जाकर राजस्व टीम ने खाता विभाजन प्रस्ताव तैयार कर किया स्वीकार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्रामीण सेवा शिविर में दिखाई राजस्व विभाग ने अनूठी संवेदनशीलता,

दुजार में लकवाग्रस्त भाई के खेत की रहवासी ढाणी जाकर राजस्व टीम ने खाता विभाजन प्रस्ताव तैयार कर किया स्वीकार

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे जन कल्याण शिविरों के तहत लाडनूं तहसील की ग्राम पंचायत दुजार में मंगलवार को लगे ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं व कार्यों का त्वरित निस्तारण संभव हो पाया है। ग्राम पंचायत दुजार में आयोजित इस ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग ने जिला कलक्टर अवधेश मीणा एवं उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ के निर्देशन में प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए खेत की खातेदारी के विभाजन के प्रस्ताव लकवाग्रस्त व्यक्ति के खेत की ढाणी में पहुंच कर राजस्वकर्मियों ने तैयार करके हस्ताक्षर करवाए तथा विभाजन को स्वीकार किया। शिविर में पदमाराम पुत्र हीराराम यादव ने शिविर प्रभारी तहसीलदार अनिरूद्ध देव पाण्डेय से निवेदन किया कि वे दो भाई है, और वे अपने खेत का विभाजन करवाना चाहते हैं। उसका भाई लकवाग्रस्त है और वह खेत में बनी अपनी ढाणी में परिवार के साथ रहता है। वह शिविर में आने में असमर्थ है। अगर वहां जाकर विभाजन प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करवा लिये जायें, तो उनका भी काम हो जाए। इस पर शिविर प्रभारी ने संवेदन-शीलता का परिचय देते हुए तुरंत ही नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक, ऑफिस कानूनगो गोपाल राम एवं हल्का पटवारी मूली रेवाड़ को प्रार्थी के लकवाग्रस्त भाई नेमाराम से उनके खेत में बनी ढाणी में घर पर जाकर विभाजन प्रस्ताव तैयार कर पेश करने हेतु निर्देशित किया। राजस्व विभाग की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए विभाजन प्रस्ताव तैयार कर लकवाग्रस्त नेमाराम के घर पर जाकर विभाजन प्रस्ताव पर दोनों भाईयों के हस्ताक्षर करवाकर मौके पर ही काश्तकारों को राहत प्रदान की। खाता विभाजन होने पर काश्तकार नेमाराम ने प्रशासन की इस संवेदनशीलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और राजस्व प्रशासन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now