प्रांतीय आर्य वीर दल के प्रचार रथ का लाडनूं में भव्य स्वागत, दस दिवसीय विशाल प्रांतीय आत्म रक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर 19 मई से चितौड़गढ़ में, लाडनूं से शामिल होंगे आर्यवीर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रांतीय आर्य वीर दल के प्रचार रथ का लाडनूं में भव्य स्वागत,

दस दिवसीय विशाल प्रांतीय आत्म रक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर 19 मई से चितौड़गढ़ में, लाडनूं से शामिल होंगे आर्यवीर

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान प्रांतीय आर्य वीर दल के प्रचार रथ के नागौर व डीडवाना-कुचामन जिलों के दौरे के दौरान 10 स्थानों पर प्रचार कार्य करने के बाद रथ के लाडनूं पहुंचने पर आर्य समाज लाडनूं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भावभीना स्वागत किया। रथ में यश मुनि, प्रांतीय प्रचारक भागचंद आर्य, नागौर जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान गजेंद्र कुमार परिहार व लादूराम आर्य सांपानेरी ने यहां सभी आर्य सभासदों को आर्य वीर दल के दस दिवसीय शिविर के निमंत्रण पत्र व पत्रक प्रदान किए।

सिखाया जाएगा जूडो-कराटे और अस्त्र-शस्त्र संचालन

प्रांतीय आर्यवीर संचालक भागचंद आर्य ने चितौड़गढ़ में होने वाले शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि आर्य वीर दल राजस्थान द्वारा विशाल प्रांतीय आत्म रक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर 19 से 28 मई तक चितौड़गढ स्थित श्री गुरुकुल में होने जा रहा है। इस शिविर में बालकों को शारीरिक, आत्मिक, मानसिक, नैतिक उत्थान का लाभ मिलेगा। इसमें बालकों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ आत्मिक, शारीरिक, बौद्धिक व नैतिक उत्थान का मिलेगा। सार्वदेशिक आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक भवदेव शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल आर्यवीर प्रशिक्षण के 10 दिवसीय पूर्ण आवासीय शिविर में 12 वर्ष आयु से कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए इस शिविर में बालकों को विशेष रूप से आत्मरक्षा के लिए जूड़ो-कराटे, आसन-प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, अस्त्र-शस्त्र, लाठी, भाला, तलवार, शूटिंग, लेजियम, डंबल्स आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। राष्ट्र की युवा शक्ति को पाश्चात्य संस्कृति के प्रदूषण, मादक पदार्थों के सेवन, टी.वी. चैनलों, मोबाईल के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए, इस शिविर का आयोजन महत्वपूर्ण है।

इन सबने किया स्वागत-सत्कार

लाडनूं में इस रथयात्रा और सभी प्रचार यात्रियों का स्वागत आर्य समाज के प्रधान डॉ. जगदीश यायावर सैनी, संरक्षक ओम मुनि, कोषाध्यक्ष मेघाराम स्वामी, आर्य उप प्रतिनिधि सभा के मंत्री मोहनराम दिलोया, हिसाब परीक्षक डॉ. राजेन्द्र सिंह आर्य, पार्षद सुमित्रा आर्य, यज्ञ प्रभारी तारा आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष अनोपचंद आर्य, पीयूष आर्य, दिव्यांशु आर्य आदि ने उनका स्वागत करते हुए लाडनूं से पांच आर्यवीरों को चितौड़गढ़ शिविर में भाग लेने के लिए भेजने का विश्वास दिलाया तथा शिविर के लिए सहयोग राशि के रूप में 11 हजार रुपए प्रदान किए। उप प्रतिनिधि सभा के मंत्री मोहन दिलोया ने 2100 रुपयों और हिसाब परीक्षक डॉ. राजेन्द्र सिंह आर्य ने भी 2100 रुपयों का सहयोग प्रदान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ अन्य महिला के साथ भागा दूसरा पति सलीम नाई, पीछे से अब हुई पत्नी आबिदा की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच लाडनूं के मगरा बास में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव पुत्र को सौंपा, भाई ने जताई आशंका

एक हजार कपड़े के बने कैरी बैग करेंगे लोगों को वितरित, अणुव्रत समिति के पर्यावरण प्रकल्प के तहत सदस्य प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाएंगे, योगक्षेम वर्ष में घर-घर पहुंचाएंगे अणुव्रत के सिद्धांत, एक मार्च स्थापना दिवस पर चलाएंगे नशामुक्ति अभियान

शहर चुनें

Follow Us Now