धार्मिक कार्यों में सेवा और त्याग के साथ संस्कृति संरक्षण और चरित्र निर्माण जरूरी- चारण, सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार की पदोन्नति पर किया गया स्वागत-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धार्मिक कार्यों में सेवा और त्याग के साथ संस्कृति संरक्षण और चरित्र निर्माण जरूरी- चारण,

सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार की पदोन्नति पर किया गया स्वागत-सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। सहकारिता विभाग के अंतर्गत डीडवाना-कुचामन जिले के सहकारी संस्थाओं के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एवं संस्थाओं के रजिस्ट्रार पीथदान चारण की संयुक्त रजिस्ट्रार पद पर पदोन्नति होने पर आर्य समाज लाडनूं द्वारा उन्हें बधाई देने के साथ ही उनका सम्मान करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की गई। आर्य समाज के प्रधान डॉ. जगदीश यायावर सैनी व संरक्षक मुनि ओमदास ने उन्हें साफा पहनाया गया। आर्य समाज के हिसाब परीक्षक डॉ. राजेन्द्र सिंह आर्य ने उन्हें शॉल ओढाया तथा मंत्री महावीर स्वामी एवं कोषाध्यक्ष मेघाराम स्वामी ने आर्य साहित्य भेंट कर उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम में पहुंचे अन्य लोगों ने भी संयुक्त रजिस्ट्रार का स्वागत-सम्मान किया गया।

बिना लाभ के जुटें सार्वजनिक हितों के लिए सेवा, शिक्षा और सहयोग के कार्यों में

इस अवसर पर संयुक्त रजिस्ट्रार पीथदान चारण ने कहा कि वे राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में लगातार 28 सालों तक निर्बाध सेवाएं प्रदान कर चुके और हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं का भी दायित्व होता है कि वे किसी भी तरह के लाभ के बिना सार्वजनिक हितों के लिए सेवा, शिक्षा और सहयोग के कार्यों में जुटे रहें। उन्होंने धार्मिक कार्यों के लिए सेवा और त्याग के साथ संस्कृति संरक्षण और चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि हर धार्मिक संस्था से जुड़े हुए सभी सदस्यों को अपनी संस्था के उद्देश्यों के प्रति निष्ठावान और समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now