अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ अन्य महिला के साथ भागा दूसरा पति सलीम नाई, पीछे से अब हुई पत्नी आबिदा की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच लाडनूं के मगरा बास में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव पुत्र को सौंपा, भाई ने जताई आशंका

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ अन्य महिला के साथ भागा दूसरा पति सलीम नाई, पीछे से अब हुई पत्नी आबिदा की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

लाडनूं के मगरा बास में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव पुत्र को सौंपा, भाई ने जताई आशंका

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मगरा बास क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर रहस्य गहराया हुआ है। यह संदिग्ध मौत आत्महत्या भी होनी संभावित है और अन्य संदेह भी व्यक्त किए जा रहे हैं। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके वयस्क पुत्र के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार जयपुर घाटगेट निवासी इमरान खान पुत्र इकरार ने पुलिस थाना लाडनूं में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी बहन आबिदा बानो पत्नी सलीम मुस्लिम नाई निवासी बड़ी ईदगाह के पास मगरा बास लाडनूं में अपने ससुराल में अपने बच्चों के साथ रह रही थी। 16 फरवरी की रात करीब 12 बजे रफीक का फोन आया कि आबिदा की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही वह रात में लाडनूं पहुंचा, जहां राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस महिला की मृत्यु अस्पताल लाने से पूर्व ही हो चुकी थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और पोस्टमार्टम के बाद दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अस्पताल ले जाने से पहले ही हो चुकी थी मौत, मुंह में थे झाग

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात वह अपने बच्चों के साथ भोजन कर सोई थी। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। बच्चों ने शोर मचाकर चाचा रफीक को बुलाया। पास के चिकित्साकर्मी ने बीपी बढ़ा होने की बात कहकर तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नाक व मुंह से झाग आने की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध मानकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया तथा मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।

मृतका के बालिग पुत्र को सौंपा शव, जयपुर ले गया

मृतका के 18 वर्षीय पुत्र समीर की सहमति से शव उसे सुपुर्द किया गया, जिसके बाद वह अपने ननिहाल वालों के साथ यहां से शव लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गया। मृतका के दो छोटे बच्चे फिलहाल लाडनूं में दादी के पास हैं। थाना पुलिस द्वारा बताया गया है कि मामले की रिपोर्ट मृतका के भाई की ओर से दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को तीन चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बहुत उतार-चढ़ाव रहा मृतका के पारिवारिक जीवन में, लोगों में चर्चा

मृतका आबिदा (35) के वैवाहिक जीवन को लेकर लोगों में विविध बातें चर्चा में हैं। उसके पति की मौत के बाद उसने यह दूसरी शादी की थी और उसके दूसरे पति की भी वह दूसरी पत्नी थी। मृतका को पहले पति से दो संतानें थीं और दूसरे पति से एक संतान फिर हो गई। इधर दूसरे पति की एक संतान पहले से थी। दूसरे पति के अन्य महिला के साथ भाग जाने और वापस नहीं लौटने से वह स्वयं ही सभी बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।बताया जाता है कि मृतका आबिदा बानो का पहला निकाह वर्ष 2005 में मोहम्मद शरीफ से जयपुर में हुआ था, जिनसे उसे दो संतानें समीर (18) और सिरियन बानो (15) हुए। वर्ष 2014 में पति की मृत्यु के बाद उसका निकाह 2015 में लाडनूं निवासी सलीम नाई से कर दिया गया था। सलीम की पहली पत्नी समा बानो की भी 2015 में विद्युत करंट लगने से मृत्यु हो चुकी थी। आबिदा से विवाह के बाद उसे उससे एक पुत्र सुफियान (9) का और जन्म हुआ। परिजनों के अनुसार सलीम वर्ष 2021 में एक अन्य महिला शबाना बानो (पत्नी मो. हुसैन सोलंकी सिलावट) के साथ चला गया था और तब से वह उसके साथ ही लापता है। यह महिला शबाना बानो अपने पति के विदेश में होने के चलते यहां से सलीम के साथ भागी थी। इसके बाद से आबिदा अपने सभी बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी और लोगों के घरों में काम-काज कर करती रही थी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now