फिट इंडिया सप्ताह में किया सामुहिक योग एवं ध्यान का अभ्यास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फिट इंडिया सप्ताह में किया सामुहिक योग एवं ध्यान का अभ्या

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में यूजीसी के निर्देशन में शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो.  बी.एल. जैन के निर्देशन में मनाए जा रहे सात दिवसीय फिट इंडिया सप्ताह के दूसरे दिन योग एवं ध्यान के विभिन्न प्रयोग करवाए गए। विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवा कर डॉ. आभा सिंह ने छात्राओं को इसके महत्व और युवतियों में इसकी खास आवश्यकताओं को बताया। योग मुद्राओ के अभ्यास को सम्पन्न कर इसे दैनिक जीवन मे अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम की अतिथि व मुख्य वक्ता डॉ. कृतिका व डॉ. नीलेश ने छात्राओं को प्राकृतिक रूप से शरीर को स्वस्थ रखने के गुर बताये। साथ ही खेलकूद, योग आदि द्वारा होने वाले मानसिक विकास तथा एकाग्रता बढाने के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने शुद्ध शाकाहारी भोजन के सेवन और संतुलित भोजन की बात पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. जैन ने इस अवसर पर कहा कि शारीरिक क्रियाओं का दैनिक जीवन मे बहुत महत्व होता है। पढाई-लिखाई के साथ विद्यार्थी जीवन मे खेलकूद, योग आदि के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। अंत मे कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आभा सिंह, खुशाल जांगिड़ तथा स्नेहा शर्मा ने छात्राओ को आगामी दिन के खेल आदि कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now