गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए ऐतिहासिक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन 14 जून को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए ऐतिहासिक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन 14 जून को

डीडवाना (kalamkala.in)। आगामी 14 जून को ‘एक विश्व, एक योग, एक रिकॉर्ड’ थीम के तहत एक ऐतिहासिक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘करोड़ों लोग, एक उद्देश्य’ के संकल्प के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में नया कीर्तिमान स्थापित करना है। इसके तहत आयुर्वेद विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रयास 2026’ सत्र में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लें और इस देशव्यापी गौरव का हिस्सा बनें। आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. तुलसीराम ने बताया कि इस ऑनलाइन योग सत्र में भाग लेने के लिए पंजीकरण की आसान प्रक्रिया है। सत्र में भाग लेने और अपना प्रमाण पत्र सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके लिए 4 आसान चरण तय किए गए हैं:
1. मिस कॉल दें:
अपने केवल व्हाट्सएप (WhatsApp) वाले मोबाइल नंबर से टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस कॉल करें
2. व्हाट्सएप मैसेज खोलें:
मिस कॉल के तुरंत बाद Ministry of Ayush या Habuild से आए व्हाट्सएप संदेश को खोलें।
3. फॉर्म भरें:
संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना विवरण भरें और पंजीकरण पूरा करें।
4. लाइव जुड़ें:
14 जून को व्हाट्सएप पर प्राप्त होने वाले लाइव लिंक के माध्यम से समय पर अपने फोन से ऑनलाइन योग सत्र में शामिल हों।

आयुर्वेद विभाग डीडवाना-कुचामन ने सभी नागरिकों, योग प्रेमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से अनुरोध किया है कि वे इस संदेश को आगे बढ़ाएं और तय समय पर लाइव जुड़कर इस योग क्रांति को सफल बनाएं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now